Khabar Cinema

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाई में पौधारोपण कर जाहिद हुसैन ने की म्हारा हरियाणा-हराभरा हरियाणा अभियान की शुरुआत

 
 
     पर्यावरण संरक्षण के लिए म्हारा हरियाणा-हराभरा हरियाणा अभियान के तहत भाजपा हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के आह्वान पर प्रदेशभर में पेड़ लगाने का कार्यक्रम 3 अगस्त से 16 अगस्त तक चलाया जाएगा।
       म्हारा हरियाणा हराभरा हरियाणा अभियान को प्रदेशभर में व्यापक रूप देने के लिए इस अभियान के नवनियुक्त प्रदेश संयोजक लाडवा से पूर्व विधायक डॉ0 पवन कुमार सैनी ने हरियाणा के 22 जिलों का भ्रमण कर कार्यकर्ताओं की बैठक ली, बीते शनिवार को डॉ0 पवन सैनी ने सर्किट हाउस नूहं पहुंचकर नूहं जिले के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की, जिसमें म्हारा हरियाणा हराभरा हरियाणा अभियान को की शुरुआत करने के लिए कार्यकर्ताओ को जरूरी दिशा निर्देश दिए। 
        इसी अभियान के तहत भाजपा के वरिष्ठ नेता हरियाणा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जाहिद हुसैन चेयरमैन ने विधानसभा नूहं में अपने पैतृक गांव बाई में निर्माणाधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में वृक्षारोपण किया।
        जाहिद हुसैन ने बताया कि यह अभियान रक्षाबंधन के पावन पर्व 3 अगस्त से 16 अगस्त तक प्रदेशभर में चलाया जाएगा, जिसके तहत प्रत्येक मंडल में कम से कम 1500 पौधे तथा प्रत्येक बूथ पर कम से कम 25 पौधे लगाए जाएंगे, किसी एक दिन मंडल स्तर पर सार्वजनिक पौधे वितरण कार्यक्रम के तहत पौधों की छबील लगानी है।
     इस अभियान के तहत प्रदेशभर में लगभग 5 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है जिसे हम और आप सभी कार्यकर्ताओ के प्रयासों से संभव किया जाएगा। जाहिद हुसैन ने सभी कार्यकर्ता बंधुओं से अपील करते हुए कहा है कि म्हारा हरियाणा-हराभरा हरियाणा अभियान को सफल बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता जिम्मेदारी के साथ वृक्षरोपण करें और और उसका संरक्षण भी करें जब तक कि वह अपना वास्तविक रूप धारण ना कर ले, हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी बनती है की हम वातावरण को शुद्ध और स्वच्छ बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाएं।