Khabar Cinema

लायंस क्लब विद्याधर नगर की सदस्य बनी अलीशा जैन

जयपुर,  लाइंस क्लब विद्याधर नगर के अध्यक्ष पवन  अग्रवाल द्वारा अलीशा जैन को लायंस क्लब की ऑर्नारी मेम्बरशिप दिलवाई गयी। अलीशा जैन 2019 मिस इण्डिया राजस्थान का खिताब जीत चुकी है।वही सोशल क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभाती है।इनकी कार्यकुशलता  को देखते हुये विद्याधर नगर अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने  लायंस क्लब का दुपट्टा धारण कर क्लब की सदस्यता ग्रहण कराई। सदस्यता ग्रहण कर अलीशा जैन ने बताया कि आमजन की सेवा करने के लिये किसी संस्था से जुड़ने पर कई जानकार लोगों का मार्ग दर्शन व सहयोग मिलता है।इसी उद्देश्य से लायंस क्लब सदस्य बनने का  अवसर मिला है जिसको पूर्ण निष्ठा से सफल बनाने का प्रयास करूंगी।