Khabar Cinema

'क्या 'आशिकी 3' ? आप चाहते हैं कि मैं ये करूं : रितिक रोशन

       फिल्म 'आशिकी' के 25 साल पूरे होने पर गाना 'धीरे धीरे से मेरी जिंदगी में आना' का रीमेक बनाया गया है, जिसमें रितिक रोशन, सोनम कपूर के साथ पहली बार रोमांस करते नजर आ रहे हैं। यह गाना हाल ही में रिलीज हुआ है| फिल्म 'आशिकी' का एक और सीक्वल बनने जा रहा है| 'आशिकी 2' में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी देखी गई थी, और यह हिट भी रही थी। और अब 'आशिकी 3' में रितिक रोशन के लीड रोल में होने की ख़बर थी| रितिक का कहना है कि उन्होंने अब तक इस पर फैसला नहीं लिया है। उन्होंने यह सवाल भी किया कि  'क्या 'आशिकी 3' ? आप चाहते हैं कि मैं ये करूं। मैं इस बारे में सोचूंगा।' प्रोड्यूसर भूषण कुमार से पूछा गया कि क्या उन्होंने 'आशिकी 3' के लिए सब कुछ फाइनल कर लिया है तो बीच में पड़ते हुए रितिक ने तपाक से कहा, 'मैं उन्हें प्रोड्यूसर के तौर पर पसंद करता हूं। मैं खुद उनके पास गया था और कहा था कि मेरे लिए एक फिल्म प्रोड्यूस करो..तो उन्हें सोचने दीजिए। उन्हें कुछ समय दीजिए।'