Khabar Cinema

निखिल आडवाणी की अगामी फ़िल्म में रितिक रोशन?

        निखिल आडवाणी ने अपनी अगली फिल्म के लिए रितिक रोशन को साइन किया है। जिसका टाइटल था 'बाजार'| हालांकि इसकी औपचारिक घोषणा तो नहीं की गई। बताया जा रहा है कि एक्टर ने अभी तक इस प्रोजेक्ट को लेकर कोई ठोस जवाब नहीं दिया है। सूत्रों ने बताया, 'निखिल ने रितिक से मुलाकात की थी। इसी दौरान निखिल ने रितिक को कहा था कि वो अपना अगला प्रोजेक्ट उनके साथ करना चाहते हैं। रितिक को प्रोजेक्ट का कंसेप्ट पसंद आया था। मगर तभी से निखिल को रितिक के जवाब का इंतजार है। निखिल को इस फ़िल्म के लिए  दो हीरो की जरूरत है। एक बार रितिक हां कर देते हैं तो निखिल दूसरे एक्टर की तलाश शुरू करेंगे।'   यह फिल्म स्टॉक एक्सचेंज मार्केट पर आधारित है। इस प्रोजेक्ट से जुड़े खबरी ने बताया, 'रितिक को कंसेप्ट पसंद आया था। वो इस फिल्म को साइन करेंगे। वो एक समय में एक ही फिल्म करते हैं। एक बार वो आशुतोष गोवारिकर की 'मोहनजो दाड़ो' पूरी करेंगे इसके बाद निखिल से मिलेंगे।' हाल फिल्हाल तो निखिल 'कट्टी बट्टी' और 'हीरो' में व्यस्त है|