Khabar Cinema

रविंद्र जैन जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

             संगीतकार व गीतकार रविंद्र जैन का निधन हो गया, वह पिछले कई दिनों से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती थे, रविंद्रजी को किडनी में समस्या होने की वजह से युरिनर इन्फेक्शन से पीड़ित थे, 71 वर्षीय रविंद्रजी की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था. उन्हें नागपुर के वॉकहार्ड  हॉस्पिटल से मुंबई शिफ्ट किया गया था, हालाँकि उनके डॉक्टर ने कहा था की हालत स्थिर है पर आज श्याम को रविंद्र जैन जी का निधन हो गया| 
           28 फरवरी 1944 में अलीगढ़ में जन्मे रविद्र जी ने अपने करियर की शुरुवात की 1973 में ऐ फ़िल्म सौदागर से, जिसमें इन्होंने गीत भी लिखे थे और उनको स्वरबद्ध भी किया था। उसके बाद उन्होंने कई फिल्मे की चोर मचाई शोर, फकीरा, चितचोर, अखियो के झरोखो से,गीत गाता चल जैसे अनगिनत फिल्में की जिसमे कई फिल्मों में संगीत भी दिया तो कई बार स्वरबद्ध भी किया| रविद्रजी को फ़िल्म राम तेरी गंगा मेली से खूब शुर्खिया मिली, यहा तक उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड से भी नवाजा गया| 
         रवीद्र जी जीकर हो और टेलीविजन सीरियल रामायण की बात न हो तो फिर उन्होंने इस सीरियल में न अपनी आवाज़ दी बल्कि शब्द भी उन्हीं के थे, रामायण की अपार सफलता के बाद उत्तर रामायण में भी रविंद्र ने कोई कसर नही छोड़ी| फिर सीरियल मोहिनी हुआ और अलिफ लैला भी रन्व्द्र जी ने अपने संगीत से लोंगो को आकर्षित किया|
       रवीद्र जी ने सिंगर यशुदास के साथ कई हिट ट्रैक दिए, उन्होंने हर सिंगर के साथ कम किया फिर लता मंगेशकर, आशा भोसले, मोह्हमद रफी, मुकेश, किशोर कुमार, सुरेश वाडेकर, सोनू निगम उदित नारायण जैसे हर सिंगर उन्हें दादु कहाँ कर पुकारते थे| और वह थे भी बड़े ही नेक दिल नए उभरते कलाकारों को भी वह अपना आशीर्वाद जरूर देते थे, वह अकसर नए सिंगर और संगीतकार  का हौसला अफजाई करने पहुँच जाते थे| वह जिस भी कार्यक्रम में पहुँचते वही बैठे बैठे गीत बना लेते थे|
    आज बॉलीवुड से कोहिनूर हीरे की चमक दूर् चली गई| उनके परिवार में पत्नी दिव्य और पुत्र आयुष है

रविंद्र जैन जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि   
 
पुष्कर ओझा