Khabar Cinema

वाह अक्षय कुमार को स्टार की कर रहे है तारीफ....

            अमूमन अक्षय कुमार अपने को स्टार के सीन काटते है ऐसी ख़बर अकसर सुनी गई है| पर यह क्या अक्षय अपनी को स्टार की तरिफे करते नही थक रहे है| फ़िल्म एयरलिफ्ट  में अक्षय के साथ निर्मित कोर उनकी पत्नी का रोल निभा रही है| और अक्षय इस फ़िल्म में पवारफुल बिज़िनेस मेन का किरदार निभा रहे है| अक्षय ने कहा कि निर्मित ने फ़िल्म में इतना अच्छा कम किया है कि मैं उन्हें इंटरनेशनल एक्ट्रेस बुलाता हूँ| फिल्में में एसे सीन किए है जो निर्मित ने इमोशन और पेशंन के साथ किए है| खासकर क्लायमेक्स सीन| वह बेहतरीन एक्ट्रेस है| 
        निर्मित 2013 में फ़िल्म लंच बॉक्स में नजर आयी थी, इतना लंबा समय इस पर निर्मित ने कहा कि मैं डेढ़ साल से होमलैंड की शूटिंग में बीजी थी| अभी हाल ही में वापस आई हूँ, आपको अचाची स्क्रिप्ट की अकसर तलसा भी होती है| ऐसा नही की 2 साल का ब्रेक लेना का मन था| यह सब तक़दीर का खेल होता है| 
    
 
   पुष्कर ओझा