Khabar Cinema

हॉलीवुड फिल्में करने अब मै रेडी हूँ: दीपिका

              दीपिका पादुकोण एक के बाद एक हिट फिल्में हो रही है, और अब उनकी आने वाली फ़िल्म बाजीराव मस्तानी से भी दीपिका को ही नही सभी को उम्मीद है, दीपिका अब तैयार है हॉलीवुड फ़िल्म करने के लिए| वैसे आपको बता दे की दीपिका को फ़िल्म फास्ट एंड फ्युरिस 7 के लिए ऑफर आया था पर दीपिका ने माना कर दिया था| दीपिका जियो ममी फेस्टिवल में यह तो स्वीकार किया की उनकी अब इच्छा है हॉलीवुड में फ़िल्म करना| दीपिका ने कहा कि " अगर वह यह कहे कि हॉलीवुड फ़िल्म करने में इंटरेस्ट नही है, तो यह ग़लत होंगा|" यह तक दीपिका ने फ़िल्म फास्ट एंड फ्युरिस 7 न करने की वजह भी बताई दीपिका ने बताया कि "जब वह फ़िल्म मुझे ऑफर हुई, तब मै उसके लिए रेडी नही थी| तब फ़िल्म रामलीला का प्रोमोशन करना ज्यादा जरूरी लगा| लेकिन अब मै हॉलीवुड फिल्में करना चाहती हूँ|" दीपिका ने बताया की मेरी जर्नी ऐसी ही है बॉलीवुड से जब मुझे पहली फ़िल्म का ऑफर आया था तब मै उसके लिए भी तैयार नही थी| मैंने फ़िल्म करने से माना कर दिया था, क्योँकि अगर मै तब फ़िल्म में आ जाती तो शायद मै इस मुकाम तक नही पहुँचती|