Khabar Cinema

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली साउथ अफ्रीका में छुट्टियां बिताने की खबर पर मुहर

         अक्सर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली साउथ अफ्रीका में छुट्टियां बिताने की ख़बर आयी थी, हालांकि अब तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई थी,लेकिन अब अनुष्का ने जुलाई में अपने बॉयफ्रेंड विराट के साथ साउथ अफ्रीका में छुट्टियां बिताने की खबर पर मुहर लगा दी है। चैट शो 'लुक हूज टॉकिंग विद निरंजन' के सेकेंड सीजन के अगले एपिसोड की शूटिंग चल रही थी। इस दौरान ही अनुष्का ने बताया कि सात महीने के हेक्टिक शेड्यूल के बाद वो हाल ही में साउथ अफ्रीका के ट्रिप पर गई थीं। वो वहां घंटों बैठकर जानवरों को देखा करती थीं। इस ट्रिप के दौरान विराट ने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी और साथ में लिखा था, 'चिलिंग इन द वाइल्ड'। इस पोस्ट पर वहां के एक होटल के शख्स ने कमेंट किया था और ठहरने के लिए उसका रिजॉर्ट चुनने के लिए दोनों का शुक्रिया भी अदा किया था। उसके पोस्ट से ही उनके सीक्रेट लोकेशन का पता चल पाया था और वो लोकेशन साउथ अफ्रीका स्थित क्रुगर नेशनल पार्क था।