Khabar Cinema

अमृता प्रीतम पर लवलीन का नाटक मुंबई के पृथ्वी थिएटर में !

         हिंदी की मशहूर लेखिका अमृता प्रीतम और साहिर लुधियानवी के इश्क़ से दुनिया परिचित है। लवलीन थडानी इसी मोहब्बत की कहानी को अपने एक प्ले "अमृता -अ  सबलाइम लव स्टोरी" के ज़रिये पेश कर रही हैं। लवलीन थडानी वैसे तो एक लेखिका  ,एक्ट्रेस ,पोएट ,निर्माता और निर्देशक हैं पर स्टेज पर काम करना उन्हें  अच्छा लगता है। लवलीन अमृता प्रीतम का किरदार स्टेज पर बहुत सहजता के साथ निभा रहीं हैं क्यूंकि अमृता प्रीतम उनके घर के सामने रहती थी और उन्हें बहुत मानती थीं। प्ले को जानेमाने निर्देशक एम एस सथ्यू डायरेक्ट कर रहे हैं। भारत के कई राज्यों में इस प्ले के कई शोज हो चुके हैं। मुंबई में पहली बार इनका शो होगा।इस नाटक  में टॉम आल्टर ने साहिर लुधियानवी का किरदार निभाया हैं। ये शो १०० मिनट का है। प्ले के तीन शो होंगे मुंबई के पृथ्वी थिएटर में -१७ नवंबर को रात नौ  बजे और १८ नवंबर को शाम ६ बजे और रात नौ बजे। लवलीन थडानी ने एम एस सथ्यू की फिल्म "सुखा" में हीरोइन का रोल किया था। लवलीन मुंबई में पहला शो करने के लिए बहुत उत्साहित हैं।
 
 
पुष्कर ओझा