Khabar Cinema

आशुतोष की फ़िल्म मोहनजोदड़ो हुई ओवर बजट

           आशुतोष गोवारीकर के साथ फ़िल्म करना हो तो किसी भी कंपनी को सब्र और ध्रेय रखना जरूरी है, इसी करण आशुतोष के साथ एक फ़िल्म करने के बाद दूसरी फ़िल्म करने से अकसर कतराते है कंपनियां | यहा तक फ़िल्म लगान के रिलीज के वक्त आमिर खान ने भी कहा था कि आशुतोष के साथ फ़िल्म तो अच्छी बनेगी, पर कितना बजट खर्च होंगा और कितना समय लगेगा इस बात की कोई गारंटी नही ले सकता| लगान भी ओवर बजट हुई थी| फ़िल्म जोधा अकबर का भी हाल यही हुआ था| तो अब ख़बर है की आशुतोष की अगली फ़िल्म मोहनजोदड़ो भी ओवर बजट हो चुकी है| 
       आशुतोष ने  फरवरी 2014 में इस फ़िल्म का ऐलान किया था, और अगस्त 2014 में रितिक रोशन को कस्त किया गया| फ़िल्म की प्रोडक्शन कंपनी ने जनवरी  2016 तक रिलीज का प्लान किया था, लेकिन सुनाने में आया है की इस फ़िल्म की शूटिंग शेड्यूल में काफी बदलाव हो रहे है| सुना है की फ़िल्म बनने की जो समय सीमा तय हुई थी वह भी पर कर चुके है आशुतोष| इस तरह से शूटिंग में देरी होती रही तो बजट और भी बाद सकता है| 
 
   

      पुष्कर ओझा