Khabar Cinema

ग्लोबल सी इ ओ बॉब गोगल के द्वारा मुंबई में इंटेग्रेयोन की नई शाखा का उद्घाटन

              इंटेग्रेयोन एक इंटरनेशनल कंपनी है जिसकी शाखाएं पुरे विश्व में हैं। ये कंपनी रिसर्च, बिज़नेस, लीगल जैसे कई तरह के काम करती है। इस कंपनी का नया ऑफिस मुंबई के नेस्को आई टी पार्क में खोला गया है जिसके उद्घाटन के लिए ग्लोबल सी इ ओ बॉब गोगल मुंबई आये। दीप प्रज्वलित करके और भरतनाट्यम की प्रस्तुति से इवेंट की शुरुआत हुई । अंशुल गुप्ता जो कंट्री हेड हैं ,इन्होने कंपनी के बारे में सारी जानकारी दी। बॉब ने बताया कि वह यहाँ रोज़गार की संभावनाएं पैदा करेंगे। इवेंट में संस्कारधाम स्कूल के गूंगे और बहरे बच्चों ने परफॉर्म किया। इस स्कूल को इंटेग्रेयोन ने तीन साल से स्पांसर किया है।इन बच्चों का हौसला देखकर इंसान दंग रह जाएगा। उन्होंने जिस आत्मविश्वास के साथ डांस किया और कराटे के कुछ कमाल दिखाए वह अविश्वसनीय लग रहा था। 

       गाज़ी मोईन