Khabar Cinema

दिलवाले का ट्रेलर लॉन्च पर शाहरुख - काजोल

                यु ही बादशाह को रोमांटिक हीरो नही कहा जाता यु किंग खान के दर्शक मुरीद नही है, शाहरुख अपने अंदाज़ में जब सवांद बोले और तालियों की गड़गडाहट  ना हो यह तो हो ही नही सकता, फ़िल्म दिलवाले की पहली झलक देख् आप भी सहमत हो जायेंगे, प्रोमो शुरू हुआ दिल तो हर किसी के पास होता है, लेकिन सब दिलवाले नही होते|शाहरुख और काजोल की जोड़ी इस फ़िल्म में नजर आयेंगी, जिसके निर्देशक है रोहित शेट्टी| हाल ही में इस फ़िल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया, जहां रोहित शेट्टी, शाहरुख खान, काजोल, वरुण धवन, कृति यु कहे की फ़िल्म की पुरी कास्ट मौजूद थी. अब शाहरुख काजोल हो तो एक अलग ही केमेस्ट्री नजर आयेंगी, काजोल के किरदार का नाम मीरा है जिसे शाहरुख अपने अंदाज़ में कहाँ रहे है, मीरा आज के बाद अपना चेहरा मत दिखाना, जान ले लूँगा| रोहित शेट्टी है तो फ़िल्म में ऐक्शन भी है तभी तो शाहरुख कहते है हम शरीफ किया हुए, पूरी दुनिया ही बदमाश बन गई| फ़िल्म दिलवाले 18 दिसंबर में रिलीज हो रही है|    : 

अश्वनी शुक्ला