Khabar Cinema

दोनों ही फिल्मों को अच्छा प्रदर्शन करना चाहिएँ : संजय लीला भंसाली

                 बॉलीवुड में एक साथ दो बड़ी फ़िल्म रिलीज हो तो टकराव  की बातें सामने आनी ही है, संजय लीला भंसाली उनमें से है जो कभी कुछ नही बोलते, पर अब तो उनसे भी रहा नही गया| उनकी फ़िल्म बाजीराव मस्तानी और रोहित शेट्टी फ़िल्म दिलवाले एक साथ जो रिलीज हो रही है, 18 दिसंबर को. बाजीराव मस्तानी एक ऐतिहासिक फ़िल्म है जिसमे रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका नजर आयेगी,तो फ़िल्म दिलवाले में लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर शाहरुख - काजोल तो नजर आ ही रहे है साथ ही वरुण धवन, कृति सेनन और बोमन ईरानी नजर आने वाले है| 
             भंसाली साहब ने एक साथ फ़िल्म रिलीज हो रही है इस सवाल के जवाब में कहा कि मै शाहरुख के साथ सलमान से भी बात करता हूँ, हाल ही में शाहरुख को अमिताभ की एक पार्टी मै मिला था, साथ में बातचीत की|  आज तक मैंने जितने भी एक्टर के साथ कम किया उनमें से मै शाहरुख से ज्यादा मिलता हूँ| मै किसी का दुश्मन नही, कोई मेरा दुश्मन नही| शाहरुख को लेकर मेरे मन में सम्मान है, उनकी अलग फ़िल्म है मेरी अलग फ़िल्म है| 
        भंसाली ने यह भी कहा कि, दोनों ही फिल्मों को अच्छा प्रदर्शन करना चाहिएँ, आज के दौर में कई स्क्रीन है, पता नही मीडिया इसे चुनावी कैम्पेन जैसा क्यो ट्रीट कर रही है,  कौनसी पार्टी जितेंगी| यह न तो खेल है और न ही राजनीति| शाहरुख एक बड़े स्तर है, मेरे खास दोस्त है| मेरे पास कोई कारण नही की मै अपने रिश्ते खराब करूँ | मैं उनसे हुई बातचीत का मज़ा लेता हूँ| 



    पुष्कर ओझा