Khabar Cinema

नही रहे मशहूर अभिनेता सईद जाफरी

         मशहूर अभिनेता सईद जाफरी का लंदन में निधन हो गया| उनकी यादगार फिल्मों में गाँधी, हिना, राम तेरी गंगा मैली, दिल, अजूबा जैसी अनगिनत फिल्में है| सईद जाफरी के निधन की ख़बर उनके एक रिश्तेदार शाहीन अग्रवाल ने फेसबुक  के जरिए दी| वे 86 साल के थे| पिछले काफी समय से फिल्मों से दूरी बना कर लंदन में ही रह रहे थे| सईद जन्मे जरूर भारत में थे पर वह ब्रिटिश अभिनेता  भी कहा जाता था उन्होंने ब्रिटिश की कई फिल्मों में भी शानदार अभिनय किया था| उनका जन्म 8 जनवरी 1929 में पंजाब के मलेरकोटला में हुआ था| उन्होंने अभिनेत्री और लेखिका मेहरुनिमा से  शादी की थी| यह शैदी 1965 ने टूट भी गई थी| इसके बाद 1980 में जेनिफर से शैदी की| उनकी तीन बेटियां है मीरा, जिया और सकिन जाफरी है| सईद जाफरी थिएटर और टेलीविजन से भी जुड़े थे| वह ड्रामा के प्रति अपने योगदान के लिए ऑर्डर ऑफ़ द ब्रिटिश एम्पायर से नवाजे जाने वाले वह पहले भारतीय थे| 
 
 सईद जाफरी जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि 
 
पुष्कर ओझा