Khabar Cinema

निखिल की फ़िल्म बाज़ार रितिक नही अक्षय करेंगे?

                 निखिल आडवाणी की फ़िल्म हीरो और कट्टी बट्टी बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ दी, खैर निखिल ने हार नही  मानी और अपनी अगली फ़िल्म बाज़ार  के लिए तलाश रहे है अभिनेता की| इस फ़िल्म के लिए रितिक रोशन को स्क्रिप्ट भी भेजी गए और रितिक ने स्क्रिप्ट भी पढ़ी| पर रितिक काफी बीजी है इसलिए अब वह यह फ़िल्म नही कर रहे है, तो निखिल ने अब अक्षय कुमार को स्क्रिप्ट भेजी है, और उनके संपर्क में है, वैसे अक्षय निखिल की फ़िल्म एयरलिफ्ट कर रहे है, इस फ़िल्म के निखिल को- प्रोड्यूसर है| निखिल का कहना है कि उन्होंने कभी इस फ़िल्म का ऑफर रितिक को दिया ही नही था|
     अक्षय के पास हाल फिलहाल 3 फिल्में है एयरलिफ्ट, नमस्ते इंग्लैंड और रुस्तम| अक्षय और निखिल ने अभी तक बाज़ार को लेकर कुछ भी नही कहा है| कही पिछली दो फ्लोप फिल्मों के कारण ही रितिक ने बाजार से मुँह मूड लिया हो, अब अक्षय भी करते है या फिर निखिल फिर किसी और एक्टर के पास अपना बाज़ार लगाते है| 
 


  पुष्कर ओझा