Khabar Cinema

पिंगा विवाद पर दीपिका ने कहा भंसाली ही सही तरीके से सफाई देंगे

        फ़िल्म बाजीराव मस्तानी के गाने पिंगा को लेकर विवाद शुरू हो गया है| आरोप है की फ़िल्म में ऐतिहासिक तथ्यों के बजाय ग्लैमर पर ध्यान दिया गया है| पेशवा के परिवार से मोहिनी करकरे ने हॉल ही में भंसाली को खत् लिख कर अपनी व्यथा जाहिर की है| मोहिनी ने यह भी कहा कि निर्देशक को रिचर्स  करनी चाहिए थी| अब हाल ही में यही सवाल जब दीपिका पादुकोण से किया तो दीपिका साफ़ बचते  हुए कहा कि मैंने भी यह ख़बर पढ़ी और सुनी भी है, लेकिन उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नही है| दीपिका ने यह भी कहा कि भंसाली ही सही तरीके से बात कर पायेंगे, मै भी उनसे कहूँगी बात करे| फ़िल्म बाजीराव मस्तानी 18 दिसंबर में रिलीज हो रही है| 
 


 
पुष्कर ओझा