Khabar Cinema

फिल्म 'जज्बा' का ट्रेलर रिलीज

         ऐश्वर्या राय ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गुजारिश' की और फिर कई बार खबरें आई की वह इस फ़िल्म से कमबैक कर रही उस फ़िल्म से| पूर्णविराम तो तब लगा जब संजय गुप्ता की फ़िल्म जज्बा की शूटिंग में ऐश्वर्या नजर आई| चलिए उनके फैंस के लिए अच्छी खबर है। की कमबैक फिल्म 'जज्बा' का ट्रेलर रिलीज हो गया है | इसमें ऐश्वर्या राय के साथ इरफान खान भी अहम किरदार में हैं। ऐश्वर्या राय इस फिल्म में एक वकील के किरदार में नजर आ रही हैं, जो एक बच्ची की मां भी हैं। इस फिल्म में शबाना आजमी भी अहम किरदार निभाती दिखेंगी। ऐश्वर्या राय के पति अभिषेक बच्चन ने  ट्रेलर का लिंक ट्वीट कर उम्मीद जताई है कि फैंस को यह पसंद आएगी और यह भी बताया कि उन्हें यह काफी अच्छी लगी। यह फिल्म नौ अक्टूबर को रिलीज होगी।