Khabar Cinema

फिल्म "बाजीराव मस्तानी"में विशेष गीत होगा "दीवानी मस्तानी"

             रणवीर सिंह,दीपिका पादुकोण और प्रियंका चौपड़ा के अभिनय से सजी इरोस इंटरनेशनल और संजय लीला भंसाली ​की आगामी फिल्म बाजीराव मस्तानी " मराठा वीरयोद्धा बाजीराव पेशवा के जीवन पर आधारित है​। ​ इस फिल्म ​में​ "दीवानी मस्तानी"  गाने को फिल्मया गया है इस गाने की शुरवात ​​पोवाडा​ से होगी जिसमे बाजीराव के शौर्य और प्यार को ​दर्शाया जायेगा। फिल्म के निर्माता संजय लीला भंसाली फिल्म में मराठा साम्राज्य की ​जो ​शान ​है उसे फिल्म में भी बड़े स्तर पर दिखाना चाहते है और इसीलिए वे हर छोटी बड़ी चीजो का बहुत ही बारीकी से ध्यान रख रहे है, ​इसीलिए उन्होंने "दीवानी मस्तानी' गाने में पोवाडा के लिए खास तौर पर काफी अभ्यास किया उसके पश्चात पोवाडा लिखने वालो से विशेष तौर पर पोवाडा लिखवाया गया​, यह पोवाडा इतना अच्छा बना है की वह गीत को और भी उल्लेखनीय बना रहा है ।​ अगर पोवाडा की बात करे तो  यह खास मराठी भाषा में होता है , पोवाडा का मतलब एक शौर्य गीत होता है जो किसी राजा या योद्धा के पराक्रम को गीत स्वरूप बयान करता है। 


   गाज़ी मोईन