Khabar Cinema

बर्थडे पर शाहरुख को सुल्तान ने भी घर पहुँच कर दी बधाई ....

             शाहरुख खान 50 के हो गए, उन्हें बधाई देने न केवल उनके प्रशंसक बल्कि इंडस्ट्री के भी नामी हस्ती भी शुमार थे, शाहरुख अपना यह जन्मदिन कभी भूला नही पायेंगे, क्योँकि इस बार सलमान खान ने उन्हें एक अलग ही अंदाज़ में बधाई दी| सलमान खान बधाई देने शाहरुख के घर पहुचे और उन्हें कुछ दावपेच सिखाए| शाहरुख सोशल मीडिया पर तो एक्टिव रहते ही है और शाहरुख ने इन तस्वीर को शेयर की|  साथ ही शाहरुख  ने लिखा" मेरे बर्थडे पर भाई मुझे सुल्तान के नुख्स सीखा रहे है| तस्वीर में लग रहा है जैसे दोनों आपस में भीड़ रहे हो. शाहरुख ने साथ ही प्रेम रतन धन पायो भी लिखा है. 
        देखा आपने आखिर करण अर्जुन एक हो ही गए| और लो फ़िल्म प्रोमोट भी हो गई वह भी एक नही दो एक सुल्तान और दूसरी प्रेम रतन धन पायो| अब देखना यह है की सलमान भी शाहरुख की फ़िल्म को प्रोमोट करते है या नही और हा शाहरुख भी सलमान के बर्थडे पर उनके घर पहुँचते है या..