Khabar Cinema

बॉलीवुड में नयी ब्यूटी कैरवी ठक्कर

             फ़िल्मी दुनिया में नए नए चेहरे की बहुत डिमांड रहती है। इस कल्पनामयी संसार में हर कोई सुंदरता के दीवाने रहते हैं। पुरुष वर्ग दर्शक चाहता है कि फ़िल्म में सुन्दर हीरोइन उसकी प्रेम पिपासा को बढ़ाये रखे ।वह उस अप्सरा रूपी हीरोइन के लिए अपना दिल थामकर ढाई घंटे सिनेमा हॉल में सीट से चिपका रह सकता है। तो दूसरी तरफ महिला दर्शक उसकी खूबसूरती में अपने आपको महसूस करती है। निर्देशक इस मेंटालिटी से भलीभांति परिचित रहता है इसीलिए वह एक से बढ़कर एक ब्यूटीफुल फेस को सेलेक्ट कर अपनी फ़िल्म में चांस देता है। कैरवी ठक्कर भी अपनी ख़ूबसूरती को फ़िल्म के जरिये पेश करने को तत्पर है। मुम्बई की यह गुजराती गर्ल हाल ही में प्रिंसेस ऑफ़ महाराष्ट्र 2015 ब्यूटी शो में बेस्ट कॉस्ट्यूम से सम्मानित हुई है।  प्रिंट मॉडलिंग के अलावा सी आई डी, प्यार तूने क्या किया सीरियल और टी वी सी के इंटरनेशनल एड में नज़र आ चुकी कैरवी  एक बुंदेलखंडी फ़िल्म में मुख्य भूमिका निभायी है। कैरवी के अनुसार उसे बहुत फिल्मों के ऑफर मिल रहे हैं लेकिन वह दमदार किरदार की तलाश में है।
 
संतोष साहू