Khabar Cinema

भगवान बुद्ध और बोधगया बिहार की महत्ता पर चर्चा करेंगे अभिनेता राजन कुमार

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर 26 मई सुबह 9 बजे अकाशवाणी मुम्बई से होगी हीरो राजन कुमार की विशेष प्रस्तुति
 
            बुद्ध पूर्णिमा, भगवान बुद्ध और बोधगया सभी एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। हिंदू धर्म में बुद्ध पूर्णिमा की बहुत खास अहमियत है. वैशाख महीने में पूर्णिमा के दिन ही भगवान बुद्ध का जन्‍म हुआ था, इसलिए इस पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा कहा जाता है. इस साल बुद्ध पूर्णिमा का त्योहार 26 मई बुधवार को मनाया जा रहा है. भगवान बुद्ध को जहां ज्ञान की प्राप्ति हुई वह जगह बाद में बोधगया कहलाई. बोधगया बिहार के जिला गया में स्थित है, जिसका बहुत गहरा ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व है। 
              हीरो राजन कुमार के फैन्स के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना यह है कि 26 मई को सुबह 9 बजे अकाशवाणी मुम्बई से बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर उनका प्रोग्राम टेलीकास्ट होने जा रहा है। आप सभी उन्हें रेडियो पर लाइव सुन सकेंगे, जहां वो बुद्ध पूर्णिमा, भगवान बुद्ध और बोधगया बिहार के संदर्भ में अहम बातें करेंगे। 
 
लिंक
Listen to Samvadita Mumbai Radio live on Prasar Bharati's NewsOnAir App. Download the App from https://play.google.com/store/apps/details?id=com.parsarbharti.airnews
 
        गौरतलब है कि बुद्ध पूर्णिमा के दिन ही गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था, इसी दिन उन्हें ज्ञान प्राप्त हुआ था और इसी दिन उनका महानिर्वाण भी हुआ था।ज्ञान प्राप्त होने के पश्चात महात्मा बुद्ध ने अपने ज्ञान की रौशनी पूरी दुनिया में फैलाई।
       हीरो राजन कुमार भी बिहार पुत्र हैं और कई बार वो बोधगया भी गए हैं। आपको बता दें कि यहाँ महात्मा बुद्ध ने बोधि वृक्ष के तले निर्वाण प्राप्त किया था। 
            अभिनेता राजन कुमार ने कहा कि ऑल इंडिया रेडियो मुम्बई के लिए बुद्धपुर्णिमा पर कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए मैंने महात्मा बुद्ध के बारे में काफी कुछ पढ़ा, उनपर कई किताबो का अध्धयन किया, काफी रिसर्च की तो मुझे उनके जीवन के बारे में कुछ आश्चर्यजनक बातें पता चलीं। उनकी जीवन शैली का मुझपर कहीं गहरा प्रभाव पड़ा। भगवान बुद्ध के उपदेश अपने जीवन मे अपनाकर इंसान प्रसन्न और संतुष्ट रह सकता है। उनके बताए हुए रास्ते पर चलकर लोग अपना जीवन सफल बना सकते हैं और इस मोह भरी दुनिया मे कुछ अच्छे कर्म कर सकते हैं। मैं सभी से उनकी यह बात कहता चलूं, जो आजकल के माहौल में भी बेहद प्रासंगिक है। भगवान बुद्ध कहते थे "मनुष्य को अगर अपने जीवन में खुशियां प्राप्त करनी है तो उसे न तो अपने भूतकाल में उलझना चाहिए और न ही अपने भविष्य की चिंता करनी चाहिए। मनुष्य को अपने जीवन में क्रोध की सजा नहीं मिलती है बल्कि मनुष्य को क्रोध से सजा मिलती है।"
       गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर राजन कुमार ने सभी से अपील की है कि वे 26 मई को सुबह 9 बजे अकाशवाणी मुम्बई पर उन्हें सुनें।