Khabar Cinema

मुंगेर में अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव 2021 में फ़िल्म "लहरिया कट" के लिए राजन कुमार सम्मानित

 
 
आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हीरो राजन कुमार की सच्ची घटना पर बेस्ड फिल्म "लहरिया कट" के लिए उन्हें मुंगेर बिहार में हुए शानदार अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव 2021 में सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। आपको बता दें कि आज 11 मार्च को यह समारोह सीताकुंड डीह मुंगेर बिहार में सदकर्माश्रम न्याय समिति द्वारा अयोजित किया गया था। 
        हीरो राजन कुमार ने इस अवसर पर कहा कि आज महाशिवरात्रि है। आज ही के दिन, आदिशिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। शिव का अर्थ है कल्याण और मां उमा तो साक्षात जगद्जननी हैं। दोनों की कृपा आप सभी पर बनी रहे। आप सभी को महाशिवरात्रि की अनन्त शुभकामनाएं और बधाई। महादेव की कृपा से सबको सुख, स्मृद्धि, शांति और स्वास्थ्य मिले। 
        मैँ सदकर्माश्रम न्याय समिति का विशेष रुप से आभार व्यक्त करता हूँ कि मुंगेर में अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव 2021 का शानदार आयोजन किया गया और मुझे लहरिया कट फ़िल्म के लिए सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।"
        आपको बता दें कि हीरो राजन कुमार फिल्मी पर्दे के हीरो होने के साथ एक रियल लाइफ हीरो भी हैं। उन्होंने कई बार अपनी वीरता और इंसानियत का परिचय दिया है। लोगों की जान बचाने की वजह से उन्हें शूरवीर अवॉर्ड जैसे पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है। राजन कुमार ने मुंगेर बिहार में एक बार एक जख्मी महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाई थी और युवाओं को सड़क दुर्घटना में जख्मी होने वालों की सहायता करने के लिए प्रेरित किया। उनके इस नेक कार्य की वज़ह से उन्हें सम्मानित भी किया गया। मुंगेर की इसी सच्ची घटना पर आधारित उन्होंने एक शॉर्ट फिल्म "लहरिया कट" बनाई जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। इस हिंदी शॉर्ट फिल्म का कांसेप्ट राजन कुमार का है जिसमें उन्होंने अभिनय भी किया है। इस फिल्म को सेंसर से यू सर्टिफिकेट दिया गया है, जिसके डायलॉग मशहूर गीतकार गाज़ी मोईन ने लिखे हैं।
        गौरतलब है कि हमारे देश में मोटर साइकिल से होने वाले हादसों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है और इसमें लहरों की तरह बाइक चलाने वाले जिम्मेदार होते हैं। ऐसे ही बाइकर्स छोटे शहरों में लहरिया कट दिखाने वाले युवा कहलाते हैं जो अपने साथ साथ राहगीरों की जिंदगी भी खतरे में डाल दिया करते हैं। राजन कुमार ने यह शॉर्ट फिल्म लहरिया कट ऐसे ही बाइकर्स को एक मैसेज देने के लिए बनाई है।
         आपको बता दें कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा चुके चार्ली चैपलिन 2 के नाम से दुनिया भर में मशहूर राजन कुमार को मुंगेर बिहार के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट के हाथों एक बेहद सम्मानित अवॉर्ड "ए गुड समारिटन" से नवाजा गया था। जब उन्होंने सड़क दुर्घटना मेे मुंगेर बिहार में रहने वाली एक 45 वर्षीय महिला अंजना कुमारी की जान बचाई थी। उनके सर में गहरी चोट आई। ऐसे में हीरो राजन कुमार वहां किसी फरिश्ते की तरह हाज़िर हुए, उन्होंने तुरंत जख्मी महिला को अस्पताल पहुंचाया और चिकित्सक के द्वारा उनका उचित इलाज करवाया। और इस तरह उस महिला की जान बच गई।
          इस फिल्म लहरिया कट में भी यही बताने की कोशिश की गई है कि किसी हादसे के शिकार इंसान को तुरंत मेडिकल हेल्प मिलनी चाहिए और यह काम लोग बिना किसी भय या बिना किसी सोच के करें। 
             हिंदी फिल्म नमस्ते बिहार के हीरो के रूप में चर्चा में रहे राजन कुमार ने इस हौसले और जज्बे भरे कदम से युवाओं के लिए एक मिसाल पेश की है।