Khabar Cinema

शाहरुख और सलमान एक फिल्‍म में नजर आएंगे

                  शाहरुख खान और सलमान खान एक साथ एक फ़िल्म में ऐसी खबरें तब से आ रही है जब से सलमान ने शाहरुख को इफ्तियार पार्टी में गले लगाया| सुना है यशराज बैनर आदित्य चोपड़ा ने शाहरुख खान और सलमान खान को एक साथ डायरेक्टर करने के लिए सारी तैयारियां कर ली है। यह वही फिल्म है जिसके लिए पहले रणवीर सिंह को लिए जाने की बात की गई थी। आदित्य चोपड़ा की सोच है कि शाहरुख और सलमान को एक साथ बॉक्स ऑफिस पर देखना आज हर कोई चाहता है, ऐसे में उन्होंने रणवीर के स्थान पर सलमान को साइन करना ज्यादा ठीक समझा। शाहरुख पहले ही इस फिल्म के लिए हां भर चुके हैं। 'दोनों खान के साथ बनने वाली ये फिल्म एक रोमांटिक थ्रिलर होगी। साल 2016 के आखिर में यह फिल्म फ्लोर पर आएगी।' स्क्रिप्ट भी तैयार हैं। दोनों ही सुपर स्टार्स को पसंद भी आई है। हालांकि अभी तक फिल्म के लिए फीमेल लीड का फैसला होना बाकी है। आदित्य चोपड़ा जब इस बात की अधिकृत घोषणा करेंगे तभी बाकी की बातें भी बताई जाएगी। लेकिन फिलहाल दोनों ही स्टार्स को ऑन स्क्रीन देखने के लिए सभी उत्सुक हैं। हालाँकि यशराज के प्रवक्ता ने कहा, 'यशराज इस बात की अधिकृत घोषणा करेगा। तब तक इंतजार कीजिए। कास्टिंग को लेकर कयास मत लगाइए।'