Khabar Cinema

शाहरुख को जन्मदिन की ढेर सारी बधाईयाँ ..

                      बॉलीवुड में ऎसे बहुत ही कम सितारे है जिन्हें किसी तारीफ की जरूरत नही उन्हीं में से है है श श श श श शाहरुख खान. शाहरुख खान ने आज अपनी उम्र का अर्धशतक पुरा कर लिया है, अब जश्न तो बनता ही है और अधि रात से यह शुरू भी हो गया |दिलवाले शाहरुख का का 50वा जन्मदिन कोई कैसे भूल सकता है| देर रात से ही उनके बगलें मन्नत के बाहर जमावड़ा शुरू हो गया था, शाहरुख ने भी अपने फेस को बिलकुल निराश नही किया| शाहरुख ने सबसे पहले अपने परिवार के साथ मिलकर केक काटा और फिर फैन्स की गर्मजोशी का स्वागत किया| और सभी का शुक्रिया भी अदा किया|    
           किंग खान को ढेर सारी बधाईयाँ तो मिल ही रही है यहा तक सलमान खान ने भी शाहरुख को बँधाई संदेश भेजा है| सलमान ने कहा है कि " मै दुआ करता हूँ कि शाहरुख की ज़िंदगी और बेहतर हो| उनकी सेहत अच्छी बनी रहे| वह और तरक्की करे| शाहरुख के साथ साथ उनकी पुरी फैमिली की सेहत अच्छी रहे| यह मै ईश्वर से पार्थना करता हूँ.|
 शाहरुख और काजोल की जोड़ी बॉलीवुड में सबसे पावरफुल और सक्सेसफुल मानी जाती रही है, इस जोड़ी ने कई हिट फ़िल्म भी दी है, सुना है की अगर शाहरुख ने गोरी से शादी न की होती तो शायद आज काजोल के साथ होते है, शाहरुख कई बार कह भी चुके है की काजोल उनकी सबसे अच्छी दोस्त है, अगर उनकी शादी नही हुई होती तो आज काजोल उनकी दुल्हनिया होती| हालाकी  काजोल ने इस बारे में कुछ नही कहा, लेकिन उनकी लाइफ में शाहरुख एक अलग जगह रखते है| शाहरुख और काजोल ने "बाज़ीगर", "करण अर्जुन"."दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे" "डुप्लीकेट" "कुछ कुछ होता है" और 'कभी खुशी कभी गम" जैसी बेहतरीन फिल्मों में कम कर ही चुके है| शाहरुख और काजोल की फ़िल्म दिलवाले बहुत ही जल्द रिलीज होने वाली है| शाहरुख के बारे में इतना लिखने के लिए है की एक दो नही बल्कि कई किताब का विमोचन करना होंगा |
        शाहरुख ने बॉलीवुड में उस वक्त कदम रखा जब इंडस्ट्री में आमीर, सलमान, अक्षय कुमार,अजय देवगन अपना मुकाम बना ही चुके थे| और आज शाहरुख बादशाह बन चुके है   
 
             शाहरुख को हमारी और से जन्मदिन की ढेर सारी बधाईयाँ ..
तुम जियो हजारों साल .. साल के दिन हो पचास हजार .. हेप्पी बर्थडे..  शाहरुख   


पुष्कर ओझा