Khabar Cinema

शाहिद- आलिया 'नींद न मुझको आए'

                आज कल शाहिद कपूर और आलिया भट्ट को नींद नही आ रही है, सच में, अब आप सोच रहे होंगे की फ़िल्म प्रमोशन में बीजी है तो शायद उनकी रातों की नींद गायब हो गई है तो यह ग़लत बात है दोनों को तो इनसोमनिया  की बीमारी है, बात हो रही है फ़िल्म शानदार के न्यू सॉन्ग की 'नींद न मुझको आए' हाल ही में लॉन्च किया गाया वह भी रात 12 बजे| पहले गुलबो, शाम शानदार और नजदीकियां के बाद अब एक और सॉन्ग | आपको बता दे की यह सॉन्ग 1958 में आई फ़िल्म पोस्ट बॉक्स 999 का रिमेक सॉन्ग है, इस गाने में शाहिद और आलिया दोनों ही इनसोमनिया की बात करते भी नजर आ रहे है इस बीमारी में रात को नींद नही आती है| चलिए इनकी नींद तो गायब हो गई अब दर्शक कहेंगे नींद न मुझको आए|