Khabar Cinema

समर सिंह लोकगीत खोपड़ी पर चढ़ जाला का 2 मिलियन व्यूज किया पार

 
 
        देसी ब्वॉय समर सिंह का धमाकेदार लोकगीत खोपड़ी पर चढ़ जाला को श्रोताओं का खूब प्यार मिल रहा है। यह गीत यूट्यूब पर 2 मिलियन से अधिक व्यूज पार कर लिया है। यह गाना विराट एंटरटेनमेंट के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इस गाने को मधुर स्वर में गाया है समर सिंह ने और उनके स्वर से स्वर मिलाया है पॉपुलर गायिका कविता यादव ने। इस गाने के वीडियो में समर सिंह ने गजब का परफॉर्मेंस किया है। इस गाने को लिखा है आलोक यादव ने, जिसे संगीत से सजाया है संगीतकार एडीआर आनंद ने। वीडियो निर्देशक अनूप गुप्ता हैं। डीओपी बबलू रीमिक्स, कोरियोग्राफर मुकेश माईकल व संदीप राज, एडीटर पप्पू वर्मा, मैनेजर अफजल शाह हैं।
गौरतलब है कि करोड़ों दिलों पर राज कर रहे समर सिंह के गानों का प्रस्तुतिकरण सबसे अलग होता है। वे अपने गानों की शूटिंग गांव-देहात में करते हैं। वे श्रोताओं के मनोरंजन के लिए कुछ ना कुछ नया करते रहते हैं। उनके गानों के वीडियो में भोजपुरिया फ्लेवर जरूर रहता है, ताकि गांव देहात से दूर भोजपुरिया संगीतप्रेमी अपने आपको ग्रामीण परिवेश से जोड़ सकें। जिसमें समर सिंह काफी सफल भी हैं। इस सफलता का श्रेय वे अपने श्रोता रूपी भगवान को देते हैं। मिल रही कामयाबी पर समर सिंह ने अपने चाहने वालों व संगीप्रेमियों को तहेदिल से धन्यवाद दिया है।