Khabar Cinema

होली भारत का सबसे बड़ा पर्व और देश की संस्कृति की पहचान : अभिनेता राजन कुमार

 
 
होली में रंग लगाने के नाम पर महिलाओं से अभद्रता बंद हो; हीरो राजन कुमार की अपील
 
 
बॉलीवुड फिल्मों के अभिनेता राजन कुमार ने इस होली पर अपने सभी फैन्स और पूरे देशवासियों को रंगों के पर्व की ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं और कहा है कि होली भारत का सबसे बड़ा पर्व है और देश की संस्कृति की एक पहचान है। होली का पर्व प्यार और सद्भावना से जुड़ा त्योहार है जिसमें एकता का रंग साफ तौर पर रूप झलकता है। इस त्योहार को रंग और गुलाल के साथ मनाया जाता है मगर दरअसल यह दिलों में एक जोश और एक उत्साह पैदा करने वाला पर्व है।
राजन कुमार ने हर तरह की होली का आनंद उठाया है। चाहे वो मथुरा की लठमार होली हो, या फिर मुंगेर के गांव वाली होली या मुम्बई की डीजे होली। उनकी पहली फ़िल्म शहर मसीहा नही में भी एक कलरफुल होली गीत था "ये तो होली का नशा है" इस गीत में राजन कुमार और त्रिशा खान ने बेहतरीन डांस किया था और यूट्यूब पर यह गीत मौजूद है। इसे खूब देखा जाता है खास तौर पर होली के अवसर पर इस सांग को दर्शक खूब देखते हैं।
राजन कुमार का मानना है कि होली असल मे तमाम दुश्मनी और खटास भूलकर गले लग जाने वाला त्योहार है। इसे मिलजुल कर मनाना चाहिए और जीवन मे खुशियों का रंग बिखेरना चाहिए।
राजन कुमार काफी समय से होली में रंग लगाने के दौरान महिलाओं से अभद्रता और बदतमीजी के विरुद्ध आवाज उठाते रहे हैं। उनका कहना है कि बेशक होली मजाक मस्ती का पर्व है मगर हमे भारतीय सभ्यता संस्कृति को कभी नही भूलना चाहिए। लोग होली के नाम पर, रंग लगाने के नाम पर खास कर छोटे शहरों और गांवों में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करते हैं। यह सही नही है। हमारे देश की गंगा जमनी तहज़ीब कभी इसकी इजाजत नही देती कि आप किसी के सम्मान से खेलें।
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित राजन कुमार ने इस होली लोगों से अपील की है कि ज़िन्दगी को शांति और सुकून से रंगीन बनाएं, हंगामा और शोर शराबे से बचकर एक मर्यादा में रहते हुए इस महा पर्व को मनाया जाए।