Khabar Cinema

नाबार्ड द्वारा मुम्बई में सतर्कता जागरूकता सप्ताह में वाकाथन का आयोजन

 
 
 
   राष्ट्रीय कृषि औऱ ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह के सिलसिले में केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) द्वारा निर्धारित अधिदेश के अनुसार 3 नवम्बर को मुम्बई में वाकाथन का आयोजन किया। इसमे 500 से अधिक कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) अनंत उपाध्याय ने इस वाकाथन का उदघाटन किया। यह आयोजन इस वर्ष की थीम भ्रष्टाचार मुक्त भारत के अनुरुप था। इसमे भारतिय रिज़र्व बैंक, भारतीय अनुशक्ति निगम लि, बैंक ऑफ बड़ौदा जैसी अन्य 14 संस्थाओं के कर्मचारी भी सतर्कता अध्ययन सर्कल के बैनर तले शामिल हुए।
 सतर्कता अध्ययन सर्कल के सदस्य संगठनों के लगभग 10 मुख्य सतर्कता अधिकारी भी इस आयोजन में उपस्थित हुए।
इस अवसर पर अपने वक्तव्य में श्री उपाध्याय ने कहा कि हमारे लिए ईमानदारी और सत्यनिष्ठा के प्रति प्रतिबद्धता केवल शब्द नही है बल्कि ये नाबार्ड के आचरण में अंतर्निहित है। हमे खुशी है कि हमने नाबार्ड में इस संस्था के चारदीवारी से बाहर भी सतर्कता जागरूकता के सन्देश को फैलाने के लिए वाकाथन का अयोजन किया। 
उल्लेखनीय है कि केंद्रित सतर्कता आयोग ने 10 राज्यो के 22 जिलो में भ्र्ष्टाचार के विरूद्ध जन जागरण की ज़िम्मेदारी नाबार्ड को सौंपी है।
* गाज़ी मोइन