Khabar Cinema

सहकारी दुग्ध ब्रांड "नंदिनी" का मुंबई में आगमन

       कर्नाटक सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ लिमिटेड (केएमए) का महाराष्ट्र में प्रतिदिन 25लाख लीटर की आपूर्ति का लक्ष्य
          मुम्बई, भारत की दूसरी सबसे बड़ी सहकारी दुग्ध ब्रांड "नंदिनी"का पिछले दिनों मुंबई में शुभारम्भ हुआ। कर्नाटक के श्रीक्षेत्र धर्मस्थल के श्री मंजुनाथेश्वर मंदिर के धर्माधिकारी,पद्म विभूषण डॉ डी. वीरेन्द्र हेगडे द्वारा नंदिनी दूध एवं दुग्ध उत्पादों, अर्थात तरल दूध, लंबे समय तक ठीक रहने वाले दूध (फ्लेक्सी) और पाश्चरीकृत दही का लोकार्पण किया गया। वर्तमान में केएमएफ कर्नाटक और चेन्नई में प्रतिदिन80 लाख लीटर से अधिक दूध की आपूर्ति कर रहा है,और महाराष्ट्र में 25 लाख लीटर की आपूर्ति का लक्ष्य रखा है।इस अवसर पर कर्नाटक सरकार के सहकारिता एवं चीनी मंत्री, श्री एच. एस. महादेव प्रसाद द्वारा नंदिनी“तृप्ति” दूध का लोकार्पण किया गया। नंदिनी दही का लोकार्पण कर्नाटक सरकार के पशुपालन और रेशम उत्पादन मंत्री श्री ए. मंजू द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्तियों में श्री पी.नागराजू, अध्यक्ष, कर्नाटक मिल्क फेडरेशन, श्री कोण्डावडी चंद्रशेखर, अध्यक्ष, तुमकुर मिल्क यूनियन,श्री राकेश सिंह, आईएएस, प्रबंध निदेशक, कर्नाटक मिल्क फेडरेशन, खासदार गोपाल शेट्टी तथाकर्नाटक मिल्क फेडरेशन एवं तुमकुर सहकारी दुग्ध उत्पादक समितियों के निदेशकगण शामिल थे।वर्ष 1975 में अपनी स्थापना के बाद ही दक्षिण भारत के सबसे बड़े सहकारी दुग्ध संघ, अर्थात कर्नाटक सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ लिमिटेड (केएमएफ) ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
           पिछले 40 वर्षों में केएमएफ ने कर्नाटक को दूध के आभाव से ग्रस्त राज्य से अतिरिक्त दुग्ध उत्पादक राज्य में बदल दिया है, जिसका श्रेय सशक्त सहकारी डेयरी आंदोलन को जाता है। केएमएफ तीन महत्वपूर्ण मोर्चों, अर्थात् गुणवत्ता, प्रतिस्पर्धात्मक कीमत तथा"गाय से उपभोक्ता तक उत्कृष्ट गुणवत्ता" के थीम के साथ उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने के लिए प्रयासरत है।


ग़ाज़ी मोईन