Khabar Cinema

महाराष्ट्र में भाजपा 5 अगस्त को दीपावली की तरह मनाएगी राम जन्मभूमि मंदिर का उत्सव

महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष पाटिल ने कहा - सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें  
मुंबई। महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन के अवसर को दीपावली की तरह मनाएगी। महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत दादा पाटिल ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं व प्रदेश की जनता से कहा है कि  अयोध्या में भगवान राम की जन्मभूमि पर बननेवाले मंदिर के भूमिपूजन का दिन अर्थात घर मे दीपावाली, यह मानकर बड़े पैमाने पर उत्सव मनाए। लेकिन कोरोना संक्रमण काल में सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करने की सलाह भी पाटिल ने सभी को दी है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांतदादा पाटिल ने राज्य की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं से आवाहन करते हुए कहा कि भगवान राम के जन्मभूमि मंदिर शिलान्यास का 5 अगस्त का दिन हम सभी के जीवन का एक महत्त्वपूर्ण दिन होगा। पूरे देश ने एकजुट होकर अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि में भव्य मंदिर निर्माण हो, इसके लिए एक लंबी लड़ाई लड़ी। उसी राम जन्म भूमि मंदिर का भूमि पूजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 5 अगस्त को हाथों होने जा रहा है। पाटिल ने अपने बयान में कहा है कि प्रधानमंत्री के हाथों राम मंदिर के भूमिपूजन के दिन हम सब मिलकर खूब धूमधाम से जश्न मनाते, लेकिन कोरोना संक्रमण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए सभी व्यक्तिगत स्तर पर इस दिन को दीपावली के उत्सव की तरह मनाएं। प्रदेश अध्यक्ष पाटिल ने इस अवसर को सामूहिक उत्सव के रूप में मनाने से बचने की भी सलाह दी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि इस अवसर पर उत्सव के रूप में मनाने के दोरान लोग पटाखों एवं ढोल ताशों से दूर रहें।
 
उल्लेखनीय है कि अयोध्या में 5 अगस्त को होनेवाले राम जन्मभूमि मंदिर के भूमिपूजन की तैयारी जोरों पर है। महाराष्ट्र सहित पूरे देश में भाजपा इस दिन को उत्सव के रूप में मनाने जा रही है।  अयोध्या में राम जन्मभूमि परिसर में कोरोना संक्रमण के संकट से निपटने के लिए भी खास तैयारी की गई है। उसी तर्ज पर देश भर में हर इकाई के स्तर पर मनाए जाने वाले भाजपा के जश्न में भी सोशल डिस्टेंसिंग की अपील की गई है। उधर, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा है कि भगवान राम ने जो सिखाया है, उसे भारतीय समाज तो सिखाने की यह शुरुआत है। फिलहाल हमारा सारा ध्यान काशी और मथुरा पर नहीं, बल्कि सिर्फ इस मंदिर पर है। हम सभी चाहते हैं कि लोग यह जानें कि राम कौन थे और उन्होंने क्या सिखाया। भाजपा इसी तर्ज पर देश भर में भगवान राम के जन्मभूमि मंदिर के भूमिपूजन को उत्सव के रूप में मनाने की तैयारी कर रही है। महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत दादा पाटिल ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से इसी कड़ी में 5 अगस्त को राम जन्मभूमि मंदिर के भूमिपूजन के अवसर को दीपावली उत्सव की तरह मनाने की अपील की है।