Khabar Cinema

एम टी वीं पर 7 मार्च से 'गर्ल ऑन टॉप' का आगाज

 


                                           आज के दौर में महिला पुरुष के कंधे से कंधा मिला कर 
चलने का हौशला रखतीं है| और महिला दिवस के उपलक्ष में एम टी वीं ने अपना एक नया प्रोग्राम लॉन्च किया है, 'गर्ल ऑन टॉप' इस प्रोग्राम में तीन  लड़कियों को दिखाया जायेंगा, आदर्श नारी के साथ अपने जीवन में रो़जमर्रा जैसे नौकरी का विषय, प्रेम विषय और देश में हो रहे कई अन्याय  के विषय से जूझती नजर आयेंगी|
                   इस प्रोग्राम में तीन लड़कियाँ शहर में एक साथ रहती है, सभी आज के दौर की युवा पीढ़ी है जो मर्दो के इस राज में अपना कदम आगे बड़ा रही है| तीनों की फील्ड भी अलग अलग है, इनमें एक टी वीं प्रोड्यूसर ईशा ( सलोनी चोपड़ा ) किरदार निभा रही है,  युवा पत्रकार जिया ( बरखा सिंह) और  डी जे रेवती (  अयेशा अदलखा) निभा रही है| तीनों एक दूसरे एक सूख दुख की साथी तो है ही साथ ही अपने हर प्रॉब्लम भी एक दूसरे के साथ शेयर करती है|
     यह प्रोग्राम सोमवार से शुक्रवार शाम 6.30 मिनट पर एम टी वीं पर 7 मार्च से नजर आने वाला है|



                       पुष्कर ओझा