Khabar Cinema

बिपाशा - करण रियल लाइफ कपल को शो होस्ट करने का मौका मिल रहा है

      बिपाशा बसु और करण  सिंह ग्रोवर रियल लाइफ कपल्स को अब एक बॉलीवुड कपल को शो होस्ट करने का मौका मिल रहा है। दरअसल दोनों के पास दो अलग-अलग शो होस्ट करने का ऑफर आया है।इनमें एक शो ट्रेवल बेस्ड है और दूसरा रियलिटी टीवी शो है।
     बिपाशा और करण सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहते हैं। साथ ही अपने ट्रेवलिंग इंटरेस्ट के लिए भी खबरों में बने रहते हैं। इसी  मद्दे नज़र  उन्हें ट्रेवल शो के लिए अप्रोच किया गया है।
     लेकिन अभी इस ऑफर पर दोनों को फैसला लेना है। बिपाशा ने  कहा, "ये ऑफर मिला है, लेकिन कुछ चीजें तय होना अभी बाकी हैं। करण के साथ ये शो बेहद फनी होने वाले हैं।"
 
 
 
पुष्कर ओझा