Khabar Cinema

'ये है मोहब्बतें' की लीड एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दाहिया शादी के बंधन में बंध गए।

टेलीविजन सीरियल 'ये है मोहब्बतें' की लीड एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दाहिया शादी के बंधन में बंध गए। भारी बारिश के बीच यह सेरेमनी शुक्रवार को उनके होम टाउन भोपाल में हुई। इससे पहले बुधवार को उनकी हल्दी और गुरुवार को मेहंदी और संगीत की रस्म की गई। वेडिंग में दिव्यंका और विवेक के फैमिली मेंबर्स, चुनिंदा रिलेटिव्स और फ्रेंड्स पहुंचे थे। सेलेब में सिर्फ ये हैं मोहब्बतें की स्टारकास्ट शामिल रही। अब रिसेप्शन चंडीगढ़ में 9 जुलाई और मुंबई में 14 जुलाई को रिसेप्शन होगा। अंदर स्मार्टफोन ले जाने पर था बैन, बरात रात 11 बजे पहुंची थी .दिव्यंका की बरात करीब शुक्रवार रात 11 बजे फेन सिटी पहुंची। बारिश की संभावनाओं को देखते हुए पूरा प्रोग्राम हाॅल में ही हुआ। इस शादी में फोन नहीं लाने की हिदायत दी थी ताकि  शादी के फोटो बाहर न जाए, इसलिए मोबाइल से फोटो खींचने पर भी बैन था।  बताया जा रहा हैं कि शनिवार सुबह 4 बजे के करीब दिव्यंका ने विवेक के साथ सात फेरे लिए। शादी में मुंबई से सिर्फ 'ये है मोहब्बतें 'की टीम ही शामिल होने आई थी। 
 
पुष्कर ओझा