Khabar Cinema

करण जौहर ने 'झलक दिखला जा' को किया अलविदा

           करण जौहर डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' को छोड़ने जा रहे हैं। अपनी आने वाली फिल्मों पर फोकस करने के उद्देश्य से|करण ने अपना आखिरी एपिसोड शूट किया। अधिकृत बयान में करण ने कहा, 'झलक का यह सीजन शानदार था। हालांकि मेरे अपने कमिटमेंट्स के कारण मैं आखिरी तक इस शो का हिस्सा नहीं रह सकूंगा। शाहिद कपूर मेरे साथी रहे हैं। हम दोनों ने खूब मजा किया। दर्शकों के लिए इस सीजन को मजेदार बनाने की कोशिश भी की। लॉरेन गाट्टलिब, मनीष पॉल और गणेश हेगड़े की मौजूदगी ने इस उत्साह को और बढ़ाया। करण ने संकेत दिए थे कि सितंबर से ही वो अपना अगला प्रोजेक्ट शुरू कर रहे हैं। फिल्म 'ए दिल है मुश्किल' फ्लोर पर आने की तैयारी में है। सूत्र ने बताया, 'चैनल की इच्छा थी कि करण शो पर बने रहे। वो ही एक बड़ा नाम इस शो पर था। शाहिद कपूर का नाम टीवी पर नया है। ऐसे में उनकी इच्छा थी कि शो पर कोई बड़ा नाम भी बना रहे। करण ने अपने स्तर पर मैनेज करने की कोशिश की मगर ऐसा नहीं हो सका।'