Khabar Cinema

टेलीविजन शो '24' में नई स्टार कास्ट होगी : अनिल कपूर

         टेलीविजन शो '24' की अपार सफलता के बाद प्रोड्यूसर अनिल कपूर अगले सीज़न के बारे में सोच रहे है, अनिल कपूर की इच्छा है कि दर्शकों को नए कास्ट मेंबर्स से रूबरू कराया जाए। पहले इस प्रोग्राम में शबाना आजमी, मंदिरा बेदी और टिस्का चोपड़ा ने काम किया था। अनिल ने कहा, 'हमारे पास इस बार नई स्टार कास्ट होगी। इस बार कई लोग हमारे साथ होंगे।' अनिल इस शो में एंटी टेररिस्ट यूनिट चीफ के तौर पर नजर आए थे। अमेरिकन '24' का देसी  वर्जन पेश करने के मामले पर अनिल ने कहा, 'इसमें कुछ भी गलत नहीं है। आखिरकर सारा बिजनेस का खेल है। आपको अच्छी कहानी तो कहीं से भी मिल सकती है। इसलिए इसमें कोई बुराई नहीं है।' उन्होंने कहा, 'कुछ लोग तमिल और तेलुगु से रीमेक बनाते हैं तो कुछ अंग्रेजी से। ऐसे में अगर आपको कहीं से कुछ अच्छा मिल रहा है तो आप वहां से उसे ले सकते हैं। आपको लेना चाहिए।' हा अनिल कपूर ने यह नही बताया की अगला सीज़न कब शुरू करने जा रहे है|