Khabar Cinema

प्यार और समर्पण का एहसास 'सनम रे' (स्टार 2)

 


          आज की युवा पीढ़ी छोटे गाव कस्बों को छोड़ कर शहर की कामयाबी और पैसों की लालच में महानगरों की और रुख कर रहे है| पिछे रह जाता है तो माँ बाप का प्यार दोस्तों की तकरार और कुछ ऎसे पल जिसे जिने के लिए पल कब पड़ते हो|
       फ़िल्म सनम तेरी कसम भी ऐसी ही एक युवक की कहानी जो एक पहाड़ी कस्बे से अपने परिवार और सुहाने पलों को छोड़ आकाश  महानगर की भीड़ में शामिल हो चुका है, वह भी टारगेट अचिव के उन चक्कर में पड़ जाता है जो अमूमन महानगर के युवक युवतियां पड़ जाते है|   पर आकाश को यह अंदाजा भी नही है की वह किया खो रहा है या किया खोता जा रहा है| परिवार पेशा और पैसों के भँवर में ऐसा फँस जाता है, लगता हो की जिंदगी थोड़ी रुक जाए और अपनो थोड़ा मह्त्व दिया तो शायद जिंदगी और खूबसूरत हो सके|
            आकाश को लगता है अपने प्यार पाने की चाह फिर जगती है, आकाश को अपनी कमी नजर आती है और आने प्यार की तलाश में फिर लौट आता है|
              निर्देशिका दिव्या कुमार खोसला ने लोकेशन के जरिए कहानी को पूरा न्याय देने कि कोशिश की है, नदी, पहाड़, बर्फ और प्राकृतिक सौंदर्य से कहानी को बड़े ही सहज तरीके से पिरोया है| उन्होंने आकाश , श्रुति और मिसज पाब्लो के जरिए अपनी कहानी को प्यार के एहसास को जाहिर किया है|
           सनम रे में काफी इमोशनल पराभव दिखते है, लेकिन कई बार बिखरती भी नजर आती है| आकाश की भूमिका में पुलकित सम्राट और श्रुति की भूमिका में यामि गौतम ने काफी दर्द भरे सीन दे कर इमोशनल किया है| वही  उर्वशी रोतेला ने डांस और गाने ने आकर्षित किया है|
            फ़िल्म का म्यूजिक पहले से ही हिट ही चुका है| बेशक़ फ़िल्म के गाने ही बेहद खूबसूरत है|
 
पुष्कर ओझा