Khabar Cinema

अनावश्यक हुमुर को दर्शाती गेस्ट इन लंदन ( स्टार 2 /5 )

       वन टू थ्री फिर अथिति अजय देवगन के साथ और अब अश्विनी धीर कार्तिक आर्यन के साथ लंदन के एन आर आई बनने से पहले मेहमानों से कैसे बचे दर्शाने की कोशिश की हैं | 
फिल्म     : गेस्ट इन लंदन
कास्ट      : कार्तिक आर्यन, परेश रावल, कृति खरबंदा, तनवी आजमी और संजय मिश्रा 
श्रेणी        : कॉमेडी ड्रामा
निर्देशक    : अश्विनी धीर
निर्माता    : कुमार मंगत पाठक और  अभिषेक पाठक
संगीत      : अमित मिश्रा, राघव सच्चर, अमर मोहिले (बैकग्राउंड स्कोर)
रेटिंग      :   2/5
         कहानी की बात करते हैं  कहानी आर्यन ग्रोवर (कार्तिक आर्यन) और अनाया पटेल (कृति खरबंदा) की है आर्यन को लंदन का सिटीजन हासिल करना हैं, जिसके लिए वह फेक शादी करने के लिए अनाया पटेल जो लंदन रहवासी भी हैं और इंडियन भी उससे बात कर उसे राजी करता हैं | हालांकि इस शादी के पीछे दोनों के अपने अपने कारण छुपे होते हैं लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब भारत से चाचा (परेश रावल) अपनी वाइफ गुड्डी के साथ (तनवी आजमी) के साथ उनके घर आते हैं। फिर होता हैं इन दोनों की फेक शादी से रियल शादी, यहाँ आपको बता दे की चाचा लंदन में एक विशेष काम के लिए आये हैं वह क्या हैं उसके लिए आपको फिल्म देखनी होंगी, फिल्म में अजय देवगन भी नज़र आये हैं | 
    निर्देशन की बात करते हैं  अश्विनी धीर ने इस बार निराश किया माना फिल्म का डायरेक्शन, लोकेशंस और सिनेमेटोग्राफी कमाल का  है। लन्दन की खूबसूरती भी नज़र आई फिर भी कई बातें खटक गई  इंटरवल के पहले सब ठीक चल रहा था पर उसके बाद  लगा थोपा जा रहा हैं कहानी कही और जाती नज़र आई कहानी को जरा अच्छे से भुनाया होता और है एडिटिंग पर भी ध्यान दिया होता तो शायद यह फिल्म एक अच्छी फिल्म हो सकती थी ।
     अभिनय की बात करते हैं कार्तिक आर्यन का काम ओके  है वहीं कृति खरबंदा ने भी अच्छा काम किया है। तनवी आजमी ने बेहतरीन अभिनय किया और  परेश रावल के बारे में क्या कहे सूरज को दिया........ संजय मिश्रा और बाकी सह कलाकारों का काम बढ़िया है।
         संगीत की बात करे कोई ऐसा गाना नहीं है जिसे आप सिनेमा गृह से निकल कर गुनगुना सकते हो, उल्टा गाने के कारन तो फिल्म की गति भी रूकती नज़र आती हैं | 
 
आप परेश रावल के लिए एक बार फिल्म देखने में कोई हर्ज नहीं | और कुछ दिन रुक जाओ तो टी वी पर देख लेना | 
 
पुष्कर ओझा