Khabar Cinema

ओके जानू न दिल से न दिमांग से ? (स्टार २)

फिल्म      :      ओके जानू 
कास्ट      :      आदित्य रॉय कपूर, श्रद्धा कपूर, नसीरुद्दीन शाह
निर्देशक  :    शाद अली
निर्माता   :    मणि रत्नम, करन जौहर
संगीत     :   ए आर रहमान
 
 
         हाल  ही में श्रद्धा कपूर की खबर ने तब तूल पकड़ी थी जब फरहान अख्तर के घर पर शक्ति कपूर ने आ कर हंगामा किया, वजह शायद आप सब को ज्ञात होंगा ही , जी फरहान के साथ श्रद्धा कपूर लिव-इन रिलेशनशिप में। .. खेर हम इस विषय पर बात नहीं करते, दरअसल फिल्म ओके जानू में भी श्रध्दा कपूर और आदित्य रॉय कपूर का लिव-इन रिलेशनशिप दिखाया गया हैं । 
      फिल्म की कहानी की बात करते हैं, कहते है शुरुवात अच्छी  तो अंत भी अच्छा ही होता हैं, पर कहानी की शुरुवात कुछ ऐसे होती हैं  आदि (आदित्य रॉय कपूर) लखनऊ से मुंबई आता है। रेलवे स्टेशन पर उतरते ही उसे सामने वाली पटरी पर कोई लड़की सुसाइड करती दिखती है। वह उसे रोकने की कोशिश करता है, लेकिन वह कहीं गायब हो जाती है। कुछ दिनों बाद उसी लड़की से आदित्य दोस्त की शादी  में मिलता है। वह लड़की कोई और नहीं बल्कि तारा (श्रद्धा कपूर) है। फिर दोनों की दोस्ती प्यार में बदलती है और ये लिव-इन रिलेशनशिप में रहने का प्लान बनाते हैं। इसी  आपको यह अंदाजा हो गया होगा की आगे क्या होने वाला हैं,  आगे की कहानी भी सुना ही देता हूँ, कुछ वक्त साथ रहने के बाद, दोनों अलग होने का फैसला लेते है और आगे की पढ़ाई के लिए विदेश जाने की प्लानिंग करते हैं। और फिर बस आगे आप फिल्म में देख लेना,  पहले ही कहा अंत ..... 
      बात करते हैं निर्देशक शाद अली की तो भाई ने २०१६ में फिल्म किल दिल बनाई  और दर्शको को मार ही दिया , २०१७ की शुरुवात में साउथ रीमेक को नया अंजाम देने की सिर्फ कोशिस करते ही नज़र आए , शाद आप बॉलीवुड फिल्म बना रहे हो इस बात को कैसे भूल सकते हो, इंटरवल के  पहले  आप को समझ में आ जायेगा की अगला सीन क्या होने वाला हैं, हा रवि के चंदन की सिनेमैटोग्राफी की तारीफ करनी होगी, कहने का मकसद सिर्फ इतना की कहानी को  बेहतरीन किया जा सकता था । 
संगीत की  बात करे ऐ आर रहमान का नाम जुड़ जाए तो संगीत प्रिय हो ही जाता हैं, इस फिल्म का संगीत भी पहले ही हिट हो ही चूका हैं । 
    अभिनय की  बात करे तो इस जोड़ी ने फिल्म  'आशिकी 2' में जो अभिनय किया था, उसका एक चौथाई भी नज़र नहीं आया, अभिनय किया तो वह थे  नसीरुद्दीन शाह, आखिर एन एस डी  से शिक्षा ली हैं नसीर सर ने। 
       मेरे ख्याल से कुछ दिनों का इंतज़ार कीजिये और टि. वी. परआएँगी तो देख लेना । 
 
पुष्कर ओझा