Khabar Cinema

कहानी ठीली पर एक्शन दमदार फिल्म नाम शबाना (स्टार 2 . 5 /5 )

नीरज पांडेय की फिल्में देखना पसंद करते हो, यह फिल्म नीरज की 'बेबी' के बाद नई कहानी लिखी और प्रीक्वल के तौर पर उसे डायरेक्ट करने का जिम्मा शिवम नायर को दिया । पढ़े इसकी समीक्षा .....

फिल्म               :   नाम शबाना 
श्रेणी                 :  एक्शन थ्रिलर
निर्देशक            :  शिवम नायर
क्रिटिक रेटिंग     :   3/5
 कास्ट               :   तापसी पन्नू, अक्षय कुमार, मनोज बाजपेयी, अनुपम खेर, पृथ्वीराज सुकुमारन, मधुरिमा तुली
निर्माता            :  नीरज पांडे, शीतल भाटिया
संगीत               :   रोचक कोहली, मीत ब्रदर्स

        कहानी की बात करते हैं कहानी शबाना खान (तापसी पन्नू) की है, जो मुंबई में अपनी मां के साथ रहती है और स्कूल के दौरान उसके पिता की किन्हीं कारणों से  मृत्यु हो जाती है। शबाना बी.कॉम की पढ़ाई करती है और उसी कॉलेज में पढ़ने वाला जय उसे काफी पसंद करता है। लेकिन एक हादसे में जय की भी मौत हो जाती है, जिसके कारण शबाना पूरी तरह से टूट जाती है।  पर वह हौसला नहीं हारती और मन में  ठान लेती है बदला लेने की, और उसे सपोर्ट भी मिलता है वह भी   स्पेशल टास्क फोर्स का, और इसके बाद वह स्पेशल टास्क फोर्स का हिस्सा बनती है और इस फोर्स के हेड (मनोज बाजपेयी) के कहने पर इंटरनेशनल वांटेड मिखाइल को पकड़ने को लिए मलेशिया जाती है। कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब अक्षय की एंट्री होती है और नीरज पांडेय की फिल्मों का क्लाइमेक्स तो आप सब जानते ही हो। 
       निर्देशन की बात करते हैं  फिल्म डायरेक्शन थोड़ा कमजोर नज़र आया हा लोकेशंस और एक्शन का हिस्सा जबरदस्त है। डायलॉग्स भी अच्छे हैं।  पर गती काफी धीमी हैं  इंटरवल के बाद रफ्तार पकड़ती है।  कहानी कहने में चूक नज़र आती हैं । फिल्म को  बेहतर बनाया जा सकता था। 
         अभिनय की बात करते हैं   तापसी पन्नू ने दमदार अभिनय किया है। वहीं अनुपम खेर, पृथ्वीराज का काम भी सहज है। मनोज बाजपेयी ने उम्दा काम किया है और अक्षय कुमार के बारे में क्या लिखना ।  
     संगीत की बात करते हैं फिल्म का संगीत ठीक ठाक  ही है। रोजाना, जूबी जूबी और जिंदा गाने कहानी नज़र आते हैं । 
 
पुष्कर ओझा