Khabar Cinema

डाइरेक्ट इश्क़ से नही हुआ इश्क़ (स्टार २)



                  कहते है प्यार अन्धा होता है, और वह जिससे होना होता है, वह हो कर ही रहता है, फिर कितना भी कभी हा कभी ना हो, निर्देशक राजू रूईया की फिल्म डाइरेक्ट इश्क़ की कहानी भी कुछ प्यार की वही कहानी कही है पर अपने अंदाज़ से| 
                     बनारस की पृष्ट भूमी पर बड़े ही सुंदर लोकेशन के साथ राजू रूईया ने फिल्म को अलद दिशा देने की पूरी कोशिश की है, फिल्म की कहानी की बात करे तो डॉली पांडे ( निधि सुब्बाईया)  का सपना है की बहुत बड़ी रॉक स्टार बने, विक्की शुक्ला ( (रजनीश दुग्गल) कॉलेज के प्रेसीडेंट का चुनाव जीत गए है और वा दबंग है, उन्हे डॉली पांडे से प्यार हो जाता है, कबीर ( अर्जुन बिजलानी) ने इवेंट मेजनेमेंट के कार्य मे है पर कबीर ने अपनी दादी से कहा की वा मुंबई मे एक लड़की से प्यार   करता है, पर एसा कुछ है नही लड़की की तलाश मे उसे डॉली पांडे मिल जाती है, झूठ मूठ से सच मे प्यार हो जाता है, एक तरफ दबंग विक्की शुक्ला और दूसरी तरफ कबीर  दोनो मे से डॉली किससे डाइरेक्ट इश्क़ फरमाती है इसके लिए आपको सिनिमा हाल मे आना होगा|
            फिल्म अभिनय की बात करे तो रजनीश, अर्जुन और निधि ने अपने भूमिका को बेहतर करने की पूरी कोशिश की है, निर्देशक राजू रूईया ने बनारस के घाट को फिल्म मे अच्छी तरह से पिरोया है, फिल्म का स्क्रीन प्ले मे बात नही है और  की  यही कमजोर कड़ी कही तो है|
  संगीत की बात करे तो हिट तो नही हुए पर पर्दे पर अच्छे नज़र आते है| नीबू गाना हो या आइटम गाना|
 
पुष्कर ओझा