Khabar Cinema

नहीं चला मैजिक रॉक ऑन का फिल्म रॉक ऑन २ ( स्टार २ )

फिल्म : रॉक ऑन 2 
डायरेक्टर: शुजात सौदागर 
 कास्ट: फरहान अख्तर, श्रद्धा कपूर, अर्जुन रामपाल, प्राची देसाई, पूरब कोहली, शशांक अरोड़ा
स्टार : २  स्टार
 
      फिल्म 'रॉक ऑन' २००८  रिलीज़ हुई थी जिसका निर्देशन अभिषेक कपूर ने किया था भले  ही फिल्म को समीक्षो ने सरहाया था  ठीक ठाक  ही चली थी , हा फिल्म 'रॉक ऑन'  उस साल की बेस्ट फिल्म का और अर्जुन रामपाल को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल अवार्ड जरूर अपनी झोली में बटोरा था 
  एक बार फिर ८ साल के बाद 'रॉक ऑन २' रिलीज़ हुई  इस बार निर्देशन की कमान  शुजात सौदागर के हाथ आई साथ ही श्रद्धा कपूर, ,पूरब कोहली, शशांक अरोड़ा कुछ नए कलाकार भी जुड़े  चलिए  हैं समीक्षा 
     फिल्म की कहानी  जो (अर्जुन रामपाल), आदित्य (फरहान अख्तर) और उसकी वाइफ साक्षी (प्राची देसाई), के डी (पूरब कोहली) एक बार फिर से मिलते हैं. 'जो' यानी अर्जुन रामपाल अब एक म्यूजिक रियलिटी शो के जज होने के साथ साथ म्यूजिक कंपनी के मालिक भी हैं, वहीँ के डी भी उनके साथ ही काम करता है. लेकिन आदित्यअब मुम्बई को छोड़कर मेघालय में रहने लगा है. कारण  उसे लगता हैं की उसकी वजह से एक लड़के ने आत्महत्या कर दी थी।  फिर ऐसे कारण बनते हैं,   जिसकी वजह से आदि को मेघालय छोड़कर मुम्बई आना पड़ता है. यही कही से  सिंगर जिया शर्मा (श्रद्धा कपूर ) और उदय (शशांक अरोड़ा) की एंट्री भी होती है. जिया की कुछ ऐसी कहानी होती है जिसकी कड़ी आदित्य से होकर जाती है. अब जिया बैंड के साथ गाना चाहती है लेकिन उसके पिता और म्यूजिशियन (कुमुद मिश्रा) को ये पॉप कल्चर समझ नहीं आता. आखिरकार 'मैजिक बैंड' फिर से बनता है जिसका कॉन्सर्ट शिलांग में रखा जाता है और रॉक ऑन २ आपको देखनी होंगी । 
      कमजोर कड़ियां  की बात करे तो इसकी कहानी जो इतनी धीमी गति से चलती हैं साथ ही  मोड़ लेती हैं किस दिशा में जाती हैं देख हैरान हो जाओंगे, आप को    पहले से ही यह भी पता चल जायेगा अगला सीन   क्या होने जा रहा होंगा, इंटरवल के बाद तो कहानी और उलझ के रह जाती हैं
       संगीत की बात करे तो रॉक ऑन के मुकाबले रॉक ऑन २  संगीत इतना लोकप्रिय न हुआ  होंगे कोई ऐसा गाना नहीं हैं शायद इसी कारण पुराने गाने को फिर इस बार भुना गया हैं ।  
      अभिनय की बात करे तो फरहान अख्तर ने अपने किरदार साथ रहने की अच्छी कोशिश की हैं वहीँ अर्जुन रामपाल, कुमुद मिश्रा, पूरब कोहली, शशांक अरोड़ा का काम ठीक है. श्रद्धा कपूर का ज्यादा काम नहीं दिया गया,  
 
समीक्षक :  पुष्कर ओझा