Khabar Cinema

प्यारी कहानी पर बोर करती 'मेरी प्यारी बिंदू' ( स्टार 2 .5 /5 )


         यह फिल्म किशोर कुमार और मन्ना डे के गाये मशहूर गीत मेरी प्यारी बिंदू से प्रेरित है, और फिल्म में भी कुछ इस गाने की झलक नज़र आती हैं, आयुष्मान खुराना और परिणीति चोपड़ा की जोड़ी कितनी प्यारी है आइये जानते हैं | 

फिल्म       :  मेरी प्यारी बिंदू
श्रेणी          : रोमांटिक कॉमेडी
निर्देशक     : अक्षय रॉय
निर्माता      :  आदित्य चोपड़ा, मनीष शर्मा
संगीत        :    सचिन-जिगर
कास्ट         : आयुष्मान खुराना, परिणीति चोपड़ा
स्टार          : 2.5 /5
 
   बात करते है कहानी की अभीमन्यु ( आयुष्मान खुराना ) और पड़ोस में रहने वाली बिंदू ( परिणीति चोपड़ा ) बचपन से ही एक दूसरे को खूब चाहते हैं, कहानी उस वक़्त मोड़ लेती जब बिंदू  की  की एक्ससीडेंट में मृत्यु हो जाती हैं, पर बिंदू को लगता हैं यह एक्ससीडेंट बल्कि उसके पिता की एक चाल हैं, और वह उन पर शक करने लगती हैं, और वह अपना घर छोड़ के चली जाती हैं,  और इस तरफ अभीमन्यु चाह कर भी कुछ नहीं कर पाता हैं, फिर क्या कोलकोता से लेकर गोवा और आखिर में मुंबई तक अपने प्यार के पीछे दौडता है, बस यही हैं मेरी प्यारी बिन्दू , 
     बात करते हैं निर्देशन की तो अक्षय रॉय की यह पहली फिल्म हैं  इससे पहले वह लघु फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं, अक्षय ने लोकेशन को बड़ी खूबसूरती से पेश किया पर कहानी को पेश करने में वह चूक गए, के जगह बोर करती हैं, और अगला सीन क्या हैं, यह आप समाज सकते हैं| 
     अभिनय की बात करते हैं  आयुष्मान खुराना ने एक बहरीन अभिनय किया तो परिणीति चोपड़ा ने भी कोई कसार नहीं छोड़ी अभिनय की, यह फ्रेश जोड़ी अच्छी लगी परदे पर, अन्य कलकारों ने भी अच्छा ही काम किया हैं | 
      संगीत की बात करते हैं, संगीत फिल्म की रूह हैं, कहानी के साथ गाने अच्छे लगते है, बैकग्राउंड संगीत भी काफी अच्छा हैं | 
 
 
पुष्कर ओझा