Khabar Cinema

फ़िल्म समीक्षा : वेलकम बैक (स्टार 2.5)

         सात साल के बाद अनीस बज्मी वेलकम का सिक्वल लेकर आ ही गए, इस बार उनकी फिल्म का नाम है ‘वेलकम बैक’। ‘वेलकम बैक’ में पिछली फिल्म के नाना पाटेकर, परेश रावल और अनिल कपूर हैं। ‘वेलकम बैक के लिए जब पिछली फिल्म के हीरो अक्षय कुमार लंबे अरसे तक राजी नहीं हो हुए, तो अनीस ने जॉन अब्राहम को ले लिया। वही कटरीना कैफ की नामौजूदगी शुरू से आखिर तक खलती ही है। फिल्म में भी वही मसाला ठूंसा गया है, फिल्म के कुछ डायलॉग डबल मीनिंग वाले हैं| उदय शेट्टी और मजनू भाई ने अब अंडरवर्ल्ड की दुनिया को अलविदा कह दिया है। शेट्टी और मजनू भाई अब दुबई के नामी बिज़नसमैन बन गए है| आलम यह है अब की उन्हें दुबई के भाई लोगों को हफ्ता देना पड़ता है। खैर एक दिन उदय शेट्टी का पिता अप्पा शेट्टी (नाना पाटेकर का डबल रोल) की एंट्री होती है। अप्पा शेट्टी उदय को बताते हैं कि उसकी तीसरी बिवी से पैदा हुई बेटी रंजना ( श्रुति हासन) के लिए उदय और मजनू को अच्छा वर तलाशना है। उदय और मजनूँ अपनी शादी के चक्कर में थे, दोनों की लाइफ में खूबसूरत राजुकमारी चांदनी (अंकिता श्रीवास्तव) दस्तक देती है चाँदनी की मा ख़ुद को नजफगढ़ की महारानी (डिंपल कापड़िया) बताती है महारानी को अपनी बेटी के लिए काबिल वर की तलाश है। बस फिर क्या, उदय और मजून भाई दोनों ही चांदनी को अपना बनाने की कोशिशों में लग जाते हैं। अब महारानी दोनों के सामने शर्त रखती है कि रंजना की शादी होने के बाद ही उदय और मजनू में से किसी एक के साथ चांदनी की शादी होगी। खोज शुरू हुई रंजना के लिए एक अच्छे वर की | यहा डॉक्टर घुंघरू एंट्री होती है और उन्हें शादी के बरसों बाद अपनी बीवी से पता चलता है कि उनकी बीवी शादी से पहले ही बच्चे की मां बन चुकी थी और उसका बेटा अजय (अज्जू भाई) (जॉन अब्राहम) मुंबई का भाई है। उदय और मजनू को जब पता चलता है की डॉक्टर घुंघरू का एक बेटा भी है तय होता है कि डॉक्टर घुंघरू अपने बेटे की शादी रंजना से करेंगे। यहा तक फ़िल्म मध्यांतर तक पहुँच गई, अब वॉन्टेड भाई (नसीरुद्दीन शाह) और उनके बेटे (शाइनी आहूजा) ने दस्तक दी |वॉन्टेड भाई का नशेड़ी बेटा भी रंजना को हर सूरत में अपना बनाना चाहता है| फिल्म की कहानी पिछली फिल्म की तरह उलझी हुई लगी| कोई भी सिरा पकड़ने खोजने की कोशिश करना निष्फल होंगा| अनीस बज्मी का फॉर्मूला पिछली फिल्म में काम कर गया था। हा इस बार जरूर दुबई की लोकेशंस और महंगे सेट को अनीस ने अपनी कहानी का हिस्सा बनाया है। फिर भी दर्शकों को निराश होना पड़ेगा| नसीरूद्दीन शाह, परेश रावल, अनिल कपूर और नाना पाटेकर दृश्यों को  रोचक बनाने की सफल कोशिश करते नजर आए| श्रुति हासन और जॉन अब्राहम दोनों का अभिनय कमजोर ही लगा| अंकिता श्रीवास्तव और डिंपल ठीक-ठाक रही| लंबे समय के बाद शाइनी आहूजा ने दुबारा एंट्री की पर नाकाम ही हुए|

  पुष्कर ओझा