Khabar Cinema

बंजर नज़र आई भूमि ( स्टार 2 /5 )



 
    अपनी सजा काट कर संजय दत्त रिहा हो गए और उनकी कमबैक  फिल्म भूमि से बाबा ने फिर बॉलीवुड में दस्तक दे दी हैं, ओमंग कुमार ने इस फिल्म के पहले मेर्री कॉम और सरबजीत का निर्देशन की कमान संभाली थी | चलिए जानते है यह फिल्म 
 
फिल्म        :  भूमि 
श्रेणी          : एक्शन थ्रिलर 
निर्देशक     : ओमंग कुमार
 कास्ट : संजय दत्त, अदिति राव हैदरी, सिद्धांत गुप्ता, शरद केलकर, शेखर सुमन
निर्माता     : भूषण कुमार, संदीप सिंह, ओमंग कुमार
संगीत      :  सचिन-जिगर, इस्माइली दरबार
स्टार : 2/5
 
      कहानी की बात करते हैं कहानी उत्तरप्रदेश के आगरा से शुरु होती है। जहां अरुण सचदेव(संजय दत्त) अपनी बेटी भूमि(अदिति राव हैदरी) के साथ रहते हैं। और इनकी जूतों की दुकान होती है। भूमि की प्रेमी नीरज(सिद्धांत गुप्ता) से शादी होने वाली होती है। पर शादी के एक रात पहले उसका बलात्कार हो जाता हैं  |    धोली(शरद केलकर) की गैंग के लोग भूमि का रेप कर देते हैं इसके बाद अरुण पुलिस से लेकर न्यायालय  न्याय के लिए गुहार लगता हैं, पर उसे खाली हाथ ही लौटना पड़ता हैं |  फिर एक दिन भूमि अपने पिता अरुण से कहती है बदला लेने की बात अब तरीका कौनसा उसके लिए आपको फिल्म भूमि सिनेमागृह में देखनी होंगी | 
      निर्देशन की बात करते हैं  ओमंग कुमार का डायरेक्शन और बैकड्राप उतना अच्छा नहीं लगा जितना उनकी पुरानी फिल्मो में लगा था,   फिल्म लगता है रियल लोकेशन पर शूट की गई  वह नज़र भी आया । कुछ खटका तो वह थी इस फिल्म की कहानी,हमने हाल ही में मॉम , मातृ  देख  ही चुके हैं फर्क सिर्फ इतना की वह माँ  बदला लेती है यहाँ पिता | बाबा के डायलॉग भी  दमदार नहीं लगे 
      अभिनय की बात करते हैं संजय दत्त पिता के तौर पर बेहतरीन एक्टिंग कर सकते थे पर की नहीं, यह उनकी थकवाट  थी या निर्देशन की गलती यह तो वही जाने,   वहीं अदिति ने एक्टिंग से दर्शको को रिजाने की काफी कोशिश करती नज़र आ रही हैं फिल्म में किसी ने अभिनय किया तो वह हैं धोली यानि शरद केलकर ने बेहतरीन अभिनय किया हैं  शेखर सुमन ने भी निराश ही किया | 
      संगीत की बात करते हैं एक गाना तो पहले ही हिट हो चूका हैं| थोड़ा म्यूजिक पर भी काम करना था | 

बाबा की फिल्मो के चौकीन हैं फिर भी न देखने से कोई खास फर्क नहीं पड़ेंगा | 
 
पुष्कर ओझा