Khabar Cinema

बेस्वाद लगी बरेली की बर्फी ( स्टार 2.5/5)

 'निल बटे सन्नाटा' (2016) के बाद अश्विनी की   एक और दूसरी  फिल्म बरेली की बर्फी रिलीज़ हो गई  है, जिसमें उन्होंने एक छोटे शहर की फ्रेंक लड़की की कहानी को दर्शाने की अच्छी कोशिश की हैं|  पर क्या दर्शको को इस बर्फी का स्वाद भाता हैं |

फिल्म    : 'बरेली की बर्फी'
श्रेणी       : रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा
निर्देशक  : अश्विनी अय्यर तिवारी
 कास्ट     : कृति सेनन, राजकुमार राव, आयुष्मान खुराना, पंकज त्रिपाठी और सीमा पहवा
संगीत      : आर्को पर्वो मुखर्जी, तनिष्क बागचीसमीरा कोप्पिकर, समीर उद्दीन और वायु
निर्माता    : नितेश तिवारी, श्रेया जैन, रजत नोनिया
स्टार        :  2.5/5 
 
     कहानी की बात करते हैं कहानी की शुरुवात होती हैं  बरेली (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले मिश्रा परिवार से,  नरोत्तम मिश्रा (पंकज त्रिपाठी) और सुशीला मिश्रा (सीमा पहवा) की बेटी बिट्टी (कृति सेनन) बहुत फ्रेंक है। पर जब भी  लड़के वाले उसे देखने के लिए आते हैं  उससे यह तक पूछ बैठते हैं कि वह वर्जिन है क्या? जवाब तो आप समज गए होंगे इस तरह २ बार सगाई भी टूट चुकी हैं बिट्टी की शादी की चिंता घर वाले करते हैं आखिर एक दिन बिट्टी घर से भागने का फैसला करती है। और स्टेशन पहुंच जाती है। लेकिन उसे वहां 'बरेली की बर्फी' नाम की किताब मिलती है, जो बरेली के ही प्रीतम विद्रोही (राजकुमार राव) ने लिखी है। बिट्टी वह किताब पढ़ती है तो उसे लगता है कि राइटर ने उसके बारे में ही लिखा है। वह सोचने लगती है कि राइटर उसे बेहद करीब से जानता है। फाइनली, वह वापस घर लौट जाती है और प्रीतम विद्रोही की तलाश करने लगती है। इस काम में वह चिराग दुबे (आयुष्मान खुराना) की मदद लेती है। चिराग प्रीतम को ढूंढ लेता है और उसे कहता है कि बिट्टी को प्यार के जाल में फंसाए और बाद में दिल तोड़ दे। ताकि बिट्टी उसे मिल सके। क्या प्रीतम विद्रोही वाकई बिट्टी को करीब से जानता है? क्या चिराग अपनी चाल में सक्सेसफुल होता है? ऐसे कई सवालों के जवाब जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी।
       निर्देशन की बात करे  अच्छा अटेम्प करने की कोशिश की अश्विनी ने, छोटे शहर की कहानी को बेहतरीन तरीके से दर्शाया गया हैं, यहाँ तक लहजा भी   डायलॉग्स  ने नज़र आता हैं | लोकेशन भी खूब नज़र आते हैं रियल लोकेशन की यही खूबी हैं, कमिया हैं तो बस यही की आप फिल्म देखते वक़्त यह समज जायेंगे की अगला सीन क्या हैं | थोड़ा सुधार किया होता तो शायद इस बर्फी का स्वाद अलग ही होता | 
        बात करते है अभीनय की बेहतरीन अभिनय किया तो वह है राजकुमार राव ने कमाल सरप्राइज एक्टिंग नज़र आती हैं, आयुष्मान ने भी अच्छा ही अभिनय किया, कृति सेनन एक नए अवतार में नज़र आई, उनकी एक्टिंग ठीकठाक ही आई , है पंकज त्रिपाठी और सीमा पहवा का काम अच्छा नज़र आया | 
     संगीत की बात करे तो इतना लुभावना नहीं हैं एक गाना हैं 'स्वीटी तेरा ड्रामा'  के आलावा एक भी गाना शायद आपको भ जाए , रहा सवाल बैकग्राउंड स्कोर का तो वह ओके ही हैं 
 
पुष्कर ओझा