Khabar Cinema

मांगलिक कहानी पर अमांगलिक प्रस्तुती करण फिल्लोरी ( स्टार 2.5/5 )

 
         आपने सुना ही होंगा की लड़का या लड़की मांगलिक हो तो शादी के पहले पेड़ से शादी करनी पड़ती हैं, आपको ज्ञात होंगे ऐश्वर्या राय बच्चन भी मांगलिक थी  से शादी से पहले बच्चन परिवार ने शादी पेड़ से कर अभिषेक के साथ शादी करवाई थी, फिल्लोरी में बच्चन परिवार से कोई तालमेल नहीं हैं। फिल्म विषय आप समाज ही गए । 
फिल्म :        फिल्लोरी 
श्रेणी :          रोमांटिक कॉमेडी
निर्देशक :    अनशई लाल
स्टार :  2.5/5
कास्ट :        अनुष्का शर्मा, दिलजीत दोसांझ, सूरज शर्मा, महरीन पीरजादा
निर्माता : अनुष्का शर्मा, करनेश शर्मा
संगीत : शशांक सजदेव, जसलीन रॉयल
 
कहानी की बात करे तो  कनन (सूरज शर्मा)  अनु (मेहरीन पीरजादा) से शादी करने इंडिया आता है। सगाई से पहले उसे पता चलता है कि वह मांगलिक है। इस वजह से परिवार वाले जबरदस्ती उनकी एक पीपल के पेड़ से शादी करवा देते हैं और पेड़ काट देते हैं। यहाँ से कहानी एक मोड़ लेती  है जब सगाई के दिन शशि (अनुष्का शर्मा) का भूत कनन के सामने आता हैं और कनन के पीछे पड़ जाता है। पेड़ के साथ फेरे लेने के दौरान उसकी और कनन की शादी जो हो गई थी।  शशि का भूत सिर्फ कनन को नजर आता है और पर डराता नहीं हैं, बल्कि भूत बानी शशी ही कंफ्यूज हैं की वह इस घर में क्या कर रही हैं ।अब आपके मन  सवाल होंगे भूत अच्छे भी होते हैं,  और शशि का भूत कनन को क्यों परेशान करता है?  कनन कैसे खुद को शशि से बचा पाएगा? यह जानने के लिए आपको थिएटर का रूख करना पड़ेगा।
अभिनय की बात करते हैं,  पहली बार भूतनी के किरदार में अनुष्का शर्मा अच्छी लगी वही फिल्म उड़ता पंजाब के बाद  दिलजीत दोसांझ इसमें सिंगर और कवि के रूप में नजर आए उनका अभिनय भी सरहानीय हैं  साथ ही 'लाई ऑफ पाई' जैसी फिल्म के बाद सूरज शर्मा ने 'फिल्लौरी' में बेहतरीन एक्टिंग की है।
निर्देशन की बात करते हैं अनशई लाल निर्देशन में अपना पहला कदम रखा।  उन्होंने शानदार लोकेशन्स तो नज़र आये पर कहानी कहने में थोड़ी चूक गई, क्योकि  इसकी कहानी इतने धीरे चलते है कि यह आपको फर्स्ट हाफ में ही बोर कर देती है इसमें दो स्टोरीज एक साथ चलती है, इस वजह से ऑडियंस थोड़ा भटका हुआ महसूस कर सकता है। 
संगीत की बात करते हैं  इस फिल्म का संगीत इतना लोकप्रिय नहीं हैं पर हा  रोमी और पवनी पांडे की आवाज में गाया साहिबा.. शायद आपको पसंद आएगा।
 
 
पुष्कर ओझा 

Film Phillauriy public reviews 
https://www.youtube.com/watch?v=XXeuAPpJwSE