Khabar Cinema

मुज़फ्फरनगर का सच बया करती फिल्म मुज़फ्फरनगर द बर्निंग लव ( स्टार 3/5 )

    मुजफ्फरनगर में  २०१३ में हिन्दू मुश्लिम दंगे हुए इसी सत्यघटना  पर आधारित हैं फिल्म मुज़फ्फरनगर द बर्निंग लव , आइए  समीक्षा करते हैं | 

फिल्म     :   मुजफ्फरनगर  द बर्निंग लव 
निर्देशक  : हरीश  कुमार
निर्माता   : मनोज कुमार मांडी 
कास्ट     : देव शर्मा, ऐश्वर्या देवन और मुर्सलीन  कुरेशी 
स्टार      : 3/5 
      कहानी की बात करते हैं देव मलिक ( देव शर्मा ) दिल्ली शहर से रेंज शूटर की ट्रेनिंग कर अपने गांव माता पिता से मिलने पंहुचा हैं, बहुत ही जल्द देव मलिक को नेशनल टीम में भाग लेना है, गांव पहुंचते ही देव को सारा खान( ऐश्वर्या देवन ) को देखते ही प्यार हो जाता हैं, पर सारा आयपीएस की परीक्षा देने की तैयारी कर रही हैं, खेर कहानी आगे बढ़ती हैं और सारा पुलिस ट्रेनिंग के लिए शहर आती हैं और यहाँ दंगे भड़क जाते हैं, देव पूरी कोशिश करते हैं की दंगे शांत हो जाए कई बार तो वह  हिन्दू भाइयो को समजा कर हत्यार डालने को भी विवश करते है, फिल्म का इंटरवल हो चूका और सारा भी पुलिस बन चुकी वह भी देव का साथ देती हैं अब आगे इसके लिए आपको फिल्म देखनी होंगी फिल्म में एक अहम् सन्देश हैं जिसे आप परदे पर देखेंगे तो ही अच्छा लगेगा | 
    बात करते है निर्देशन कि फिल्म के निर्देशक है हरीश कुमार जीनोने इससे पहले एक मराठी फिल्म का निर्देशन किया है, इस फिल्म में लोकेशन, और कहानी तो अच्छी पेश की पर वह चूक गए तो सिर्फ स्क्रीनप्ले में कहै कही सीन काफी लम्बे नज़र आए जिसे काम किये होते हो शायद और अच्छी और निखार की आती फिल्म मुज़फ्फरनगर द बर्निंग लव  | 
    बात करते हैं अभिनय देव शर्मा ने फिल्म यारियां और हीरोपंती में नज़र आये थे यह उनकी शोलो पहली फिल्म है, देव ने ठीक थक ही अभिनय किया  रहा सवाल ऐश्वर्या देवन का तो उनकी यह बॉलीवुड में पहली ही फिल्म हैं अभिनय तो उनका भी ठीक ही लगा अन्य कलाकारों ने भी अच्छा अभिनय किया | 
     संगीत की बात करते है, फिल्म में कुल पांच गाने है, पर कहानी को कही से भी भड़काते नहीं है, गाने इतने भी अच्छे नहीं हैं की आप सिनेमा गृह से निकल कर गुनगुना सको बैकग्राउंड म्यूजिक अच्छा लगा | 
 
पुष्कर ओझा