Khabar Cinema

युवाओं को सिख देती फिल्म नॉटी गैंग ( स्टार : 3 /5 )

फिल्म : नॉटी गैंग
कास्ट : सोनिया बंसल, कैफ खान , विविधा कृति, रश्मि शर्मा, मोनिका राणा और मुकेश तिवारी 
लेखक & निर्देशक :  पंकज कुमार विराट
निर्माता : रितू जैन, सुन्दर किशन & राजेंद्र कुमार 
संगीत : परेश शाह 
स्टार : 3 /5 
समीक्षक  : पुष्कर ओझा 
 
प्लाट  फ़िल्म खासकर युवा दर्शकों को ध्यान में रखकर बनायी गयी है। जो विशेष कर भटक रहे हैं काम काज भी नहीं करना और रातों रात मालामाल हो जाना हैं फिर उसके लिए गलत मार्ग का प्रयोग भी न करना हो तो वह पीछे नहीं हटते | 
 
कहानी गांव में बल्लू, राजा और हैरी की शरारत से गांव वालें काफी परेशान रहते हैं। यहां तक के  बल्लू अपने माता पिता को भी नहीं छोड़ता। तीनों की दोस्त विद्या उन्हें सही रास्ते पर चलने विद्या और बल्लू बचपन से ही एक दूसरे को चाहने लगते हैं। बड़ा होकर तीनों लड़के ठगी और हेरा फेरी करके पैसे कमाना चाहते हैं। फिर वह तीनों गांव छोड़कर शहर की ओर बढ़ते हैं और अपने काम को अंजाम देते हुए पुलिस की नज़र में आ जाते हैं। पुलिस से बचते बचते तीनों एक नैचुरल हेल्थ थेरेपी सेंटर पहुंच जाते हैं। वहां पर खूबसूरत लड़कियों द्वारा हीलिंग कराया जाता है। सेंटर की संचालिका लीला खुद को मृतक साबित कर भूतनी का रूप धारण कर ग्राहकों को भगाती रहती है और सब माल को हड़प लेती है। इस काम में दूसरी लड़कियां भी उससे मिली होती हैं। जिनमें माया की शक्ल हूबहू विद्या से मिलती है। आगे की कहानी के लिए आपको फिल्म देखनी होंगी | 

अभिनय सभी कलाकारों ने अपने किरदार को निभाने की कोशिश की हैं कही कही ओवर एक्ट करते भी नज़र आये हैं पर चलता है नए कलकारों के साथ यह अक्सर होता भी है  फिल्म में मुकेश तिवारी का अभिनय और एक्सपेरेसन काफी अच्छे है या यु कहे की उनका अभिनय वाकय उन्होंने बता दिया की फिल्म छोटे प्रोडक्शन की हो या बड़े की वह अपना काम बखूबी कर के जाते हैं | 
कमजोर कड़ी है फिल्म के सीन कब कौन सा सीन आता है यह समज के बहार है एडिटिंग पर भी काम करने की आवश्यकता थी यहाँ तक डायरेक्शन पर भी | कुछ सीन आपको हसी नहीं गुस्सा आएंगे क्या है यह सीन | थोड़ा स्क्रिप्ट पर और काम किया होता ह तो फिल्म और अच्छी बनती | 
 
संगीत ठीक ठाक  ही है ऐसा गाना नहीं है की आपको फिल्म ख़त्म होने के बाद याद रहे | बैकग्राउंड म्यूजिक भी ओके ही कह सकते हैं |