Khabar Cinema

वास्विकता को दर्शाती नीरजा (स्टार ३.५)

                     एक सच्ची घटना को पर्दे पर लाना एक टेडी खीर होती है, बहुत ही कम निर्देशक होते है जो इस काम को आसानी से पूरा करते हो| राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने फिल्म भाग मिल्खा भाग से कर दिखाया तो उमंग कुमार ने फिल्म मैरी कॉम मे कर दिखाया, और अब निर्देशक राम माधवानी ने नीरजा का बेहतरीन निर्देशन कर दर्शको को बांधे रखने मे सक्षम हुए है|
          नीरजा भनोट के बारे मे आपने पढ़ा ही होगा, मात्र २३ साल की उम्र आतंकियो से लड़ते अपनी जान गवा दी|  ५ सितम्बर १९८६ को मुम्बई–न्यूयॉर्क उड़ान के आतंकवादियों द्वारा कराची में अपहृत होने पर अपनी जान गवाँने वाली नीरजा भनोट के जीवन पर  आधारित फ़िल्म है।
          अभिनेता राजेश खन्ना की फ़ैन नीरजा की शादी दोहा मे हो चुकी है पर मॉडलिंग के करियर मे जो उनके पति को पसंद नही नही है, वा अपने माता पिता के घर आती है और अपने पति को तलाक़ देने का निश्चय करती है, खेर नीरजा का मॉडलिंग के साथ आसमान मे उड़ने का भी ख्याब है, इसी के चलते  विमान परिचारिका बनाने का मान बनाती है और बन भी जाती है|  पैन ऍम उड़ान ७३ के अपहृत विमान में यात्रियों की सहायता एवं सुरक्षा करते हुए वे आतंकवादियों की गोलियों का शिकार हो गईं नीरजा|
        नीरजा के किरदार मे सोनम कपूर ने बखूबी किरदार को निभाया है, वही शबाना आज़मी ने नीरजा की का किरदार निभाने मे कोई कसर नही छोडी है| यहा निर्देशक राम माधवानी ने उस दशक को भी दर्शाने की कोशिश की और वह सफल भी हुए|
१२२ मिनिट की यह फिल्म आपको बाँधे रखती है, आपको सीट छोड़ने का मन ही नही करेंगा|
 
पुष्कर ओझा