Khabar Cinema

वेडिंग पुलाव है बासी पुलाव (स्टार 1.5)

               वेडिंग पुलाव बासी पुलाव ही लगा, कोई नयापन नजर नही आया, कहा जाएँ की यह फ़िल्म सिर्फ़ और सिर्फ़ अनुष्का रंजन के लिए ही बनी, तो इसमे कोई दो राय नही, फ़िल्म वेडिंग पुलाव की कहानी में कोई नयापन नही है, दोस्ती और प्रेम की कहानी सैकड़ों बार बॉलीवुड दिखा चुकी है| अनुष्का सामान्य है, स्क्रीन पर अच्छी लगती है, उनकी मुस्कुराहट और लम्बाई अच्छी है, कई द्रुश्य के लिए अभी उन्हें कई मेहनत करनी होंगी| हा नाचना उन्हें अच्छी तरह आता है, वैसे भी आज कल की लड़कियों को डांस वह भी बॉलीवुड स्टाइल का तो आता ही है, फ़िल्म देखते अएसा लगता है की फ़िल्म खास अनुष्का के लिए ही बनी है हर सीन में वह नजर आती है, ऐसा लगता है की कहानी उन्हीं के लिए और किरदार भी उन्हीं के लिए लिखा गया हो जिसकी भरपूर कोशिश की गई है, इस कारण अन्य कलाकारो को मौका ही नही दिया गया, इस कारण सोनाली सहगल और करण ग्रोवर को मौका ही नही दिया| बार बार फ़िल्म अनुष्का पर लौट कर आ जाती है, फ़िल्म में उनका नाम भी अनुष्का ही है| इसीलिए मैंने कहा की वेडिंग पुलाव नही बासी पुलाव बस गर्म कर परोश दिया है|
 
पुष्कर ओझा